29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

National Film Awards 2019: कंगना को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, सुशांत की ‘छिछोरे’ सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म

National Film Awards 2019: अभिनेत्री कंगना रनौत को फिल्म मणिकर्णिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, मनोज वाजपेयी को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया
less than 1 minute read
Google source verification
67.jpg

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ( Union Minister of Information and Broadcasting Prakash Javadekar ) ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन आज यानी सोमवार को नेशनल मीडिया सेंटर में किया गया। सेरेमनी में 2019 में बनी फिल्मों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। इस दौरान बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को बेस्ट फिल्म अवॉर्ड दिया गया। जबकि अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kangana Ranaut )
को फिल्म मणिकर्णिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, फिल्मी दुनिया के मंझे हुए कलाकार मनोज वाजपेयी ( Manoj Vajpayee ) और धनुष को भी बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया।

47 की उम्र में भी बेहद ग्लैमरस नज़र आती हैं मलाइका अरोड़ा, देखें एक्ट्रेस की फिट एंड हॉट बॉडी

गौरतलब है कि अभिनेत्री कंगना रनौत पिछले दिनों तब विवादों में छाई रही जब, उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर दी थी। इस बयानबाजी के बाद बीएमसी ने उनका ऑफिस भी गिरा दिया था। हालांकि इस घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनको अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान कर दी थी। वहीं, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस भी पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा था। सुशांत मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटके पाए गए थे।

स्पाइस जेट ने अनोखे अंदाज में दिया सोनू सूद को सम्मान, जानें कहां और कैस लोगों ने दिया एक्टर को प्यार

बेस्ट फीचर फिल्म

बेस्ट स्क्रीनप्ले

आपको बता देंं कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हर साल तीन मई को किया जाता है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस समारोह का आयोजन पूरे एक साल बाद किया गया है।