
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। खबर है कि एक्ट्रेस नयनतारा और उनके पति विग्नेश के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा हैं। ऐसे रुमर भी आ रहे हैं कि नयनतारा और विग्रेश शिवन एक-दूसरे से अलग होने का मन बना रहे हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। इस खबर के सामने आने के बाद कपल के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। मगर इस खबर में कितनी सच्चाई हैं ये अभी तक नहीं पता चल पाया है।
नयनतारा ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खिच लिया है। नयनतारा ने एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें लिखा है,‘आंखों में आंसू होते हुए भी वो हमेशा यही कहेगी ‘मुझे यह मिल गया।’नयनतारा ने एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें लिखा है,‘आंखों में आंसू होते हुए भी वो हमेशा यही कहेगी ‘मुझे यह मिल गया।’ इस पोस्ट के बाद लोग अब कयास लगाने लगे हैं। हालांकि दोनों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। पर एक्ट्रेस के सोशल मीडिया की फॉलोइंग लिस्ट देखने के बाद यही साबित हो रहा है कि विग्रेश शिवन और नयनतारा के बीच अनबन की खबर महज अफवाह मात्र है।
Published on:
02 Mar 2024 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
