
nora fatehi on Jhalak Dikhla Jaa 10 Finale : झलक दिखला जा के फिनाले (Jhalak Dikhla Jaa 10 Finale) एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी। इस मौके पर सृति झा (Sriti Jha) ने अपनी परफॉर्मेंस देकर फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि उनकी परफॉर्मेंस के बाद शो की जज नोरा फतेही (Nora Fatehi) काफी इमोशनल हो जाती हैं, और फूट-फूटकर रोने लगती हैं। दरअसल, सृति झा , नोरा के ही गाने 'बड़ा पछताओगे' पर डांस करती हैं। जैसे ही नोरा इस गाने को सुनती हैं तो वे अपनी पुरानी यादों में पूरी तरह से डूब जाती हैं और सेट पर ही काफी इमोशनल हो जाती हैं। जिसके कारण उनकी आंखों से आंसू आ जाते हैं।
दरअसल, झलक दिखला जा (Jhalak Dikhla Jaa 10 Finale Episode) के मंच पर सृति झा के परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही (Nora Fatehi Songs) ने बताया, ये (बड़ा पछताओगे) उनका गाना है। इस गानें में उनके साथ एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) दिखे थे। नोरा ने आगे बताया कि 'वह इस गाने से खूब रिलेट करती हैं, क्योंकि उस दौर से पर्सनली गुजर चुकी हैं। गाना शूट करने के दौरान भी उन्होंने अपने इमोशन्स को काबू में रखा था। लेकिन इसके बावजूद वह कई बार सेट पर काफी इमोशनल हो गई थीं। उस समय उन्होंने काफी मुश्किल से खुद को संभाला था।
बता दें कि एक समय पर गॉसिप गलियारों में नोरा फतेही और एक्टर अंगद बेदी (Nora Fatehi Angad Bedi) के रिलेशनशिप की खबरों ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नोरा फतेही और अंगद बेदी एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन अंगद ने बाद में नोरा को धोखा (Nora Fatehi Angad Bedi Breakup) दे दिया। वह एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ रिलेशनशिप में आ गए और दोनों ने शादी कर ली।
अंगद बेदी के इस धोखे ने नोरा (Nora Fatehi) का दिल पूरी तरह से तोड़कर रख दिया था। ब्रेकअप के बाद नोरा करीब 2 महीने तक डिप्रेशन में चली गई थीं। एक इंटरव्यू में नोरा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि सभी लड़कियां अपनी-अपनी लाइफ में ब्रेकअप वाले दौर से गुजरती हैं, ये मेरे लिए थोड़ा मुश्किल था क्योंकि इससे निकले के लिए उन्हें थोड़ा वक्त लग गया था। नोरा ने बताया, वह काफी टूट गईं थीं लेकिन अगर वह सच कहें तो ब्रेकअप वाली फीलिंग ने उनमें बदलाव लाए हैं।
Updated on:
27 Nov 2022 11:19 am
Published on:
27 Nov 2022 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
