8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी की पत्नी का किरदार निभाएंगी परिणीति चोपड़ा! 

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का किरदार सिल्वर स्क्रीन पर निभाती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार नीरज पांडे इन दिनों महेन्द्र सिंह धोनी पर एमएसधोनी द अनटोल्ड स्टोरी नामक फिल्म बना रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

image

kartikey tiwari

Jul 15, 2015

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का किरदार सिल्वर स्क्रीन पर निभाती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार नीरज पांडे इन दिनों महेन्द्र सिंह धोनी पर एमएसधोनी द अनटोल्ड स्टोरी नामक फिल्म बना रहे हैं।

फिल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे है। नीरज पांडे काफी समय से धोनी की पत्नी के किरदार के लिए अभिनेत्री का चयन करना चाहते हैं। पहले साक्षी के किरदार के लिए आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और कृति सैनान के नाम सामने आ रहे थे, लेकिन अब चर्चा है कि यह किरदार परिणीति चोपड़ा निभा सकती हैं।

फिल्म के निर्माता परिणीति को लेना चाहते हैं, क्योंकि वे भी साक्षी की तरह बबली नेचर की हैं। इसके अलावा परिणीति पहले भी सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में काम कर चुकी हैं और दोनों की कैमिस्ट्री जबरदस्त है। इसके चलते भी निर्माता परिणीति को कास्ट करना चाहते हैं।

बताया जाता है कि यह फिल्म धोनी की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर बेस्ड है। इसमें साक्षी के साथ उनके रिश्ते को भी पर्दे पर उतारा जाएगा। इस फिल्म को इसी साल अक्टूबर में हिंदी समेत सात भाषाओं में रिलीज किए जाने की योजना है।