
पॉप सिंगर Madonna ने अश्लील हरकतें करते हुए शेयर की वीडियो क्लिप, देखते ही भड़के फैंस
Madonna Viral Video : इंटरनेशनल पॉप सिंगर मैडोना (Pop Singer Madonna) अक्सर ही किसी न किसी बात को लेकर विवादों में घिरी रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल, मैडोना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। जिसमें वह कई ऐसी हरकतें करती नजर आ रही हैं जो बेहद आपत्तिजनक और अश्लील हैं। देखते ही देखते वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। कुछ यूजर्स ने मैडोना की इस हरकत को आपत्तिजनक तक करार दे दिया।
यौन संबंध बनाने जैसी हरकतें की
मैडोना ने जो वीडियो शेयर की है, उससे वो काफी मुसीबत में आ सकती हैं। दरअसल, वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि किद तरह से सिंगर बुल डॉग के बर्तन को मुंह से चाटती हुईं दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो में कई जगहों पर यौन संबंध बनाने जैसी हरकतें भी की हैं।
कई सिजलिंग पोज भी फ्लॉन्ट किए
मैडोना ने वीडियो में उन्होंने नियॉन ग्रीन स्वेटर को स्पार्कली बूटी शॉर्ट्स के साथ कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने टाइट्स और हाई बूट्स पहनकर अपने कई सिजलिंग पोज भी फ्लॉन्ट किए हैं। जैसे ही उन्होंने ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की लोगों के रिएक्शंस आने शुरू हो गए।
पहले भी इन हरकतों से हुईं है ट्रोल
मैडोना की इस वीडियो को कुछ लोगों ने आपत्तिजनक बताया है। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें इस हरकत के लिए ट्रोल भी किया है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब मैडोना अपनी किसी वीडियो की वजह से चर्चा में आई हैं। इसके पहले भी उन्होंने कई ऐसी वीडियो बनाई है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है।
Published on:
11 Nov 2022 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
