
गौहर खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, वायरल हुआ एक्ट्रेस का फनी वीडियो
बॉलीवुड की मोस्ट गॉर्जियस एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की। इस कपल ने साल 2020 में शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर इस कपल ने एक दूसरे को विश कर कई तस्वीर और वीडियो भी साझा किया है जिसमे गौहर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई।
गौहर खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति जैद दरबार के साथ तब और अब की एक मजेदार रील शेयर कर उन्हें विश किया। इस पोस्ट में एक वीडियो साल 2020 का है और दूसरा साल 2022 का । इस दौरान डांस करते हुए वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। इसी के साथ गौहर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा-2 साल पहले, हम बिल्कुल सेम स्पॉट पर थे, प्यार में थे... 2 साल बाद, हम उसी जगह पर थे, मैरिड और अपने आशीर्वाद (बेबी) के साथ। थैंक्यू जैद, मेरी जिंदगी के बेस्ट दो साल के लिए सुख में, दुख में एक साथी।
गौहर खान के अलावा पति जैद दरबार ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इस फोटोज में गौहर और जैद काफी फनी अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए जैद ने कैप्शन में लिखा, “अल्हम्दुलिल्लाह ! 2 साल, कहां निकल गए पता ही नहीं चला। अब तक के सबसे अच्छे 2 साल और इंशाल्लाह कई और एक साथ. आई लव यू गौहर, अंदर और बाहर से अब तक की सबसे सुंदर इंसान।
Published on:
26 Dec 2022 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
