
Rakhi sawant
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार वह बयानों की वजह से सुर्खियोयां बटोरती हैं तो कभी वीडियोज की वजह से चर्चा में रहती हैं। राखी एक बार फिर से अपने एक वीडियो के कारण चर्चा का विषय बन गई हैं। दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो पर यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स किए हैं।
View this post on InstagramA post shared by rakhi sawant (@rakhisawant2511) on
वीडियो में राखी सावंत के चेहरे और शरीर पर रंग लगा हुआ है। यह वीडियो पोस्ट कर उन्होंने अपने फैंस को एडवांस में ही हैप्पी होली विश किया। वीडियो में राखी अपने सेक्सी अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। लेकिन फैंस को उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया।
एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए राखी की तुलना पूनम पांडे से कर दी। यूजर ने लिखा, पूनम पांडे बनने की नाकाम कोशिश कर रही है। एक यूजर ने यहां तक लिख दिया कि मुंह पर काला रंग लगाना भूल गई हो क्या।
Published on:
15 Mar 2019 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
