
Ramayan
80 के दशक का सबसे लोकप्रिय पौराणिक शो 'रामायण' फिर से प्रसारित किया जा रहा है। दरअसल, देश में कोरोना के चलते 21 दिन का पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया है।
ऐसे में लोगों ने सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की 'रामायण' के पुन: प्रसारण की मांग की थी, जो पूरी हुई और दूरदर्शन पर इसी शनिवार से इसका पुन: प्रसारण शुरू हुआ।
80 के दशक में शो में राम और सीता के किरदार निभाने वाले कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को लोग भगवान की तरह ही पूजने लगे थे।
पिछले दिनों इस शो की टीम 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंची थी। यहां अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने शो से जुड़े कई राज खोले थे।
अरुण गोविल ने बताया था कि उस वक्त एक मैगजीन के रामायण के किरदारों को अश्लील फोटोशूट का ऑफर दिया था। उन्हें इस फोटोशूट के लिए मोटी रकम भी ऑफर की गई थीं। हालांकि स्टार्स ने इस काम के लिए मना कर दिया क्योंकि लोगों के मन में उनके लिए श्रद्धा थी।
Published on:
29 Mar 2020 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
