15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे की फिल्म की तारीफ में जुटे है ऋषि कपूर

अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर आजकल अपने बेटे रणबीर कपूर की  आने वाली फिल्म 'बाम्बे वेलवेट' से कुछ ज्यादा ही प्रभावित नजर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

aishwarya awasthi

May 03, 2015

अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर आजकल अपने बेटे रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'बाम्बे वेलवेट' से कुछ ज्यादा ही प्रभावित नजर आ रहे हैं। ऐसे में वह फिल्म की तारीफ की बात करते नहीं थक रहे हैं।

उन्होंने हाल ही में फिल्म के कलाकारों की भी काफी प्रशंसा की, जिनमें उनके बेटे रणबीर कपूर भी शामिल हैं।

ऋषि ने ट्विटर पर लिखा, ''अनुराग श्रीलंका कहां है? मेरा बचपन बाम्बे में ही बीता है। रणबीर तुम्हारा पागलपन, अनुष्का तुम्हारा पाश्र्व गायन, करण तुम्हारे ठहाके, मनीष और विवान।

फिल्म 'बाम्बे वेलवेटÓ ग्यान प्रकाश की किताब 'मुंबई फैबल्स का फिल्म रूपांतरण है, जिसमें अनुष्का शर्मा, करण जौहर, विवान शाह, रवीना टंडन और केके मेनन ने काम किया है।

फैंटम फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियो के संयोजन से निर्मित 'बाम्बे वेलवेट 15 मई को सिनेमाघरों में आ रही है।