मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस का सोशल मीडिया पर दिखा क्रेज, कल रिलीज हो रही फिल्म

Cirkus : रणवीर सिंह (Ranveer Singh), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की कॉमेडी फिल्म सर्कस (Cirkus) 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले ही फैंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

2 min read
Dec 22, 2022

Cirkus Relase Date : डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की सर्कस मंडली धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा समेत कई कलाकार हैं। मल्टी स्टारर यह फिल्म संजीव कुमार की पॉपुलर कॉमेडी 'अंगूर' ही बताई जा रही है। जिसमें 60 के दशक की कहानी दिखाई जाएगी। अंगूर की ही तरह सर्कस में भी मालिक और नौकर का डबल रोल है। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर इसका बज बना हुआ है। फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

जाहिर है जब से कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'सर्कस' का ट्रेलर (Cirkus Trailer) रिलीज हुआ है। उसके बाद से ही वह फैंस के बीच धूम मचा रहा है। वहीं रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की कॉमेडी फिल्मों के दीवाने पलकें बिछा कर सर्कस का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कई फैंस सोशल मीडिया पर भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म को लेकर एक यूजर ने लिखा कि रणवीर और दीपिका को साथ देखने के लिए और सब्र नहीं हो रहा। तो किसी का कहना है कि गोलमाल की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी धूम मचा देंगे।

बता दें कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की सर्कस क्रिसमस पर रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर लोगों में इतना क्रेज है कि उन्होंने टिकट एडवांस में लेने शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 28 हजार टिकटें बेचीं हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो फिलहाल इसने 1 करोड़ से ज्यादा की रकम बटोर ली है।

गौरतलब है कि संजीव कुमार की फिल्म 'अंगूर' भी अंग्रेजी किताब 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर बेस्ड थी जिसमें मालिक और नौकर दोनों जुड़वां होते हैं। 'सर्कस' में लंबी चौड़ी स्टार कास्ट के साथ-साथ कैमियो रोल में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी मौजूद हैं। फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। रोहित शेट्टी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा ही प्रदर्शन करती हैं। ऐसे में शुक्रवार को ही पता चलेगा कि 'सर्कर' कितने पानी में है।

Published on:
22 Dec 2022 01:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर