Cirkus Trailer Out : रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की जोड़ी सिंबा और सूर्यवंशी के बाद एक बार फिर से फिल्म सर्कस में साथ नजर आ रही है। हाल ही में फिल्म का पावरफुल ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें रणवीर सिंह अपनी सर्कस फैमिली के साथ धमाल मचाते हुए दिखे हैं।
Cirkus Trailer Out : कॉमेडी फिल्मों के मास्टर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी फिल्म 'सर्कस' का ट्रेलर (Cirkus Trailer Out) रिलीज कर दिया गया है। सर्कस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पहली बार डबल रोल करते नजर आ रहे हैं। उनके अलावा एक्टर वरुण शर्मा (Varun Sharma) भी डबल रोल में हैं। वहीं और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अजय देवगन (Ajay Devgn) भी गेस्ट अपीरियंस में दिखाई देंगे। पूरे 3.47 मिनट के इस ट्रेलर (Cirkus Trailer Out) में सिर्फ रणवीर सिंह के किरदार पर फ़ोकस नहीं है बल्कि फ़िल्म के अन्य कलाकार जैसे- वरुण शर्मा, जैकलीन फ़र्नांडीज, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, संजय मिश्रा, बृजेश हीर आदि कलाकारों को भी दिखाया गया है। ट्रेलर देखकर ये कहा जा सकता है कि रोहित शेट्टी ने फिल्म के सभी अलग-अलग पहलुओं के साथ न्याय किया है।
बता दें कि हालिया रिलीज अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 (Ajay Devgn Drishyam 2) ने बॉक्स आफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म की सक्सेस ने यह साबित कर दिया है कि, अब बॉलीवुड पर लोगों का विश्वास फ़िर से लौट रहा है। वहीं इस विश्वास को मजबूत बनाने का दावा करती है रणवीर सिंह स्टारर सर्कस (Cirkus)। फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस साल के आखिरी में रणवीर सिंह की ये फिल्म (Cirkus Trailer Out) हाई नोट पर एंड करेगी। साथ ही डबल रोल का एलिमेंट दर्शकों को थिएटर तक खींच ले जाने में कामयाब होगा। गौरतलब है कि क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को रोहित शेट्टी थिएटरों में सर्कस (Cirkus) का मेला लगाएंगे।