9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रवीना टंडन की बेटी राशा को एयरपोर्ट पर भीड़ ने दिया धक्का, भड़की एक्ट्रेस ने लगाई लताड़

Raveena Tandon : रवीना टंडन को इंडस्ट्री योगदान दिए जाने के लिए हाल ही में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। जिसे लेने के बाद एक्ट्रेस मुबंई लौट आई हैं। इस दौरान कुछ फैंस ने उनकी बेटी राशा के साथ धक्कामुक्की की जिसपर एक्ट्रेस नाराज हो गई हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Apr 07, 2023

raveena_tandon_daughter_rasha_was_pushed_by_crowd_at_mumbai_airport_video_goes_viral.png

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) को बीते दिनों ही पद्मश्री अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। रविवार को एक्ट्रेस दिल्ली पहुंची थीं, जहां उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह गौरव प्राप्त हुआ। जिसके बाद रवीना ने अपनी खुशी भी जाहिर की और सरकार को धन्यवाद भी कहा। अब एक्ट्रेस पद्मश्री लेकर मुबंई लौट आई हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान उनके साथ बेटी राशा भी मौजूद रहीं। एयरपोर्ट पर कुछ फैंस भी रवीना को देख तुरंत सेल्फी लेने आने लगे। जिसके चलते राशा को भीड़ ने धक्का मार दिया। जिसे देख एक्ट्रेस नाराज हो गईं।

सोशल मीडिया पर रवीना टंडन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी राशा और बेटे के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं, जहां रवीना टंडन को पैपराजी ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए बधाई भी दी। एक्ट्रेस ने भी सभी को थैंक्स कहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि रवीना पैपराजी से बातें करती हुई अपनी कार की ओर आगे बढ़ रही हैं। वहीं उनके ठीक साथ में राशा भी चल रही हैं।

यह भी पढ़े - 'टाइगर वर्सेज पठान' को डायरेक्ट करेंगे सिद्धार्थ आनंद, अगले साल से शुरु होगी शूटिंग

वीडियो में राशा अपनी मम्मी को फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करवाता देख आगे की ओर बढ़ जाती हैं। कुछ ही सेकंड्स बाद रवीना अपनी बेटी के बारे में पूछती हैं। वीडियो के अंत रवीना अपने फैंस से ये कहती हुई नजर आ रही हैं कि धक्का मत दीजिए भाईसाहब। बच्चों को धक्का मत दीजिए। रवीना की बात से साफ जाहिर हो रहा है कि उनके बच्चों को फैंस का धक्का लगा है, जिसे देखने के बाद वह कुछ खास खुश नहीं है।

बता दें रवीना टंडन के कुल चार बच्चे हैं। बेटी राशा और रणबीर को एक्ट्रेस ने जन्म दिया था। वहीं छाया और पूजा को एक्ट्रेस ने गोद लिया था। रवीना की बेटी राशा बेहद खूबसूरत हैं। वह मां की तरह खूब चर्चा में रहती हैं। बेशक वह बॉलीवुड से दूर हैं। उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है।

यह भी पढ़े - एक्शन और डायलाॅग का जबरदस्त काॅम्बिनेशन है सलमान खान की फिल्म, इस दिन आएगा धांसू ट्रेलर