Rhea Chakraborty wish Sushant Singh Rajput : आज सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। इस मौके पर दिवंगत एक्टर के परिवार से लेकर फैंस तक सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत को खास अंदाज में विश किया है।
दिवगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन फिर भी वह हर किसी के दिल में बसे हुए हैं। आज उनका 37वां जन्मदिन है। इस मौके पर एक्टर के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। साथ ही दुआ कर रहे हैं कि वह जहां भी हों सुरक्षित हों। इस बीच सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने भी उन्हें याद किया है। साथ ही खास अंदाज में एक्टर को विश किया है।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत अपना जन्मदिन 21 जनवरी को सेलिब्रेट करते थे। इस मौके पर हर कोई दिवंगत एक्टर को बर्थडे विश कर याद कर रहा है। सुशांत की दोनों बहनों श्वेता सिंह कीर्ति और प्रियंका ने भी अपने भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसी बीच एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल (Rhea Chakraborty Instagram) पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।
रिया ने अपनी पोस्ट में उनकी और सुशांत सिंह राजपूत की अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की इन फोटो को आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। तस्वीरें शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में इन्फिनिटी प्लस वन लिखा है। रिया की इस पोस्ट को देखकर साफ पता चल रहा है कि उन्होंने बेहद खास तरह से सुशांत सिंह राजपूत को बर्थडे विश किया है।
वहीं सुशांत और रिया की अनसीन तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं एक बार फिर इंटरनेट पर रिया और सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी चर्चा का विषय बन गया है। जाहिर है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Suicide) सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती का नाम काफी उछला था। एक्टर की फैमिली ने सुशांत की आत्महत्या का जिम्मेदार एक्अ्रेस को ठहराया था। जिसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इन सबके बावजूद रिया कभी भी सुशांत के लिए अपना प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटतीं हैं।