12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेटिंग लाइफ में दखल देने वालों पर भड़कीं नरगिस फाखरी, बोलीं- लगता है हम यहां न्यूड…

Nargis Fakhri on dating Life : नरगिस फाखरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने में शर्म नहीं आती है। एक्ट्रेस ने कहा कि सच कहूं तो मैं अपने काम पर अधिक चर्चा कराना चाहती हूं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Dec 11, 2022

rockstar_movie_actress_nargis_fakhri_talks_about_personal_and_dating_life.jpg

Nargis Fakhri talks about personal and dating Life

Nargis Fakhri : एक्ट्रेस नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) पिछले काफी समय से वो फिल्मों से दूर हैं लेकिन कभी अपने लुक्स तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में फिर एक्ट्रेस अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में नरगिस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें कीं। उन्होंने यह भी बताया कि वो अपनी प्राइवेट लाइफ की कुछ चीजों को निजी ही रखना चाहती हैं। क्योंकि उन्हें कतई पसंद नहीं कि लोग उनकी निजी जिंदगी को लेकर बातें बनाएं। नरगिस ने कहा कि उन्हें ये काफी अजीब लगता है, जब लोग उनसे उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में पूछते हैं।

मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) ने पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए कहा कि मैं ऑनेस्ट और ऑथेंटिक हूं और अगल लोग मुझसे मेरे प्राइवेट जीवन के बारे में पूछते हैं तो मुझे कोई समस्या नहीं दिखती है, लेकिन मुद्दा यह है कि वे काम जैसे अहम चीजों की बजाय उस पर फोकर करते हैं। मुझे अपने प्राइवेट लाइफ के बारे में बात करने में कोई झिझक नहीं, लेकिन मैं ईमानदारी से कहूं तो मैं अपने काम को हाइलाइट करना पसंद करूंगी। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी लव लाइफ के बारे में इनकार करते हैं या बात नहीं करते हैं लेकिन यह भी ठीक है। हमें उनकी निजता का सम्मान करने की जरूरत है।

यह भी पढ़े - समुंदर किनारे एक्स ब्वॉयफ्रेंड संग गुपचुप एन्जॉय कर रहीं जाहन्वी कपूर! क्या हो गया पैचअप?

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि सोशल मीडिया और पैपराजी कल्चर कलाकारों की निजी और पेशेवर जिंदगी तक पहुंच गई है। उन्होंने गोपनीयता भंग करने के लिए इंटरनेट को दोषी ठहराया। नरगिस ने कहा कि हम आमतौर पर क्या देखते हैं। इंटरनेट ने निजता की परिभाषा को विकृत कर दिया है। ऐसा लगता है कि हम करीब न्यूड हैं। मुझे कभी-कभी यह सोचकर गुस्सा आता है कि लोग इस बात की परवाह क्यों करते हैं कि मैं किसे डेट कर रही हूं? लेकिन मैं इसके बारे में अच्छा बनने की कोशिश करती हूं।

गौरतलब है कि नरगिस फाखरी फिल्म 'रॉकस्टार' में रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) के साथ दिखाई दी थीं। इस फिल्म के बाद वे लाखों दिलों पर राज करने लगी थीं। इसके बाद वो कई मूवी में नजर आए लेकिन वो जलवा नहीं बिखेर पाई जो 'रॉकस्टार'ने कर दिखाया था। नरगिस रॉकस्टार के अलावा मद्रास कैफे, फटा पोस्टर निकला हीरो, मैं तेरा हीरो जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं।

यह भी पढ़े - रणबीर कपूर ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्में करने से किया साफ इंकार, बताई इसके पीछे की बड़ी वजह