28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BMC चुनाव : सलमान-शाहरुख एक ही जगह देंगे वोट तो वहीं आमिर सहित कई स्टार्स है मुंबई से बाहर

जो स्टार्स आज मुंबई में मौजूद है उनमें सबसे बड़े नाम है अमिताभ बच्चन,सलमान खान और शाहरुख खान के। खबरों के मुताबिक ये स्टार्स आज वोट दे सकते है। तो वहीं आमिर खान, ऋतिक रोशन, अजय देवगन, सैफ अली खान, जैसे कई बड़े सितारे भी मुंबई से बाहर होने के कारण इस बार वोट नहीं दे पाएंगे।

2 min read
Google source verification

मंगलवार 21 फरवरी यानि आज मुंबई में बीएमसी का चुनाव है। ऐसे में नजरें सबसे पहले बॉलीवुड सितारों की ओर जाती है कि वह वोट देंगे या नहीं। कई मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने वाले बॉलीवुड सितारें आज वोट देने के लिए अपने घरों से निकलते है या नहीं या अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाल पाते है या नहीं,यह देखना भी दिलचस्प रहेगा।

वहीं कुछ बड़े सितारे तो आज मुंबई में है लेकिन कुछ बड़े सितारे आज मुंबई से बाहर है। तो आज कौन से स्टार्स वोट देंगे और कौन से सितारें रहेंगे मुंबई से बाहर यह जानना भी जरुरी है। ऐसे में कौन वोट दे कर अपने कर्तव्य को पूरा करता है और कौन किन्हीं कारणों से वोट नहीं दे पाता यह जान लेना भी जरुरी है।

जो स्टार्स आज मुंबई में मौजूद है उनमें सबसे बड़े नाम है अमिताभ बच्चन,सलमान खान और शाहरुख खान के, खबरों के मुताबिक ये स्टार्स आज वोट दे सकते है। आपको बता दें कि जहां बच्चन परिवार जमनाबाई नरसी में वोट देगा तो वहीं शाहरुख और सलमान एक ही जगह माउंट मैरी वार्ड में अपना वोट डालने जाएंगे। वहीं वरुण धवन का वार्ड जुहू में है,तो सोनम कपूर वोट देने के लिए जेवीपीडी जाएंगी।

अब बात करते है उन स्टार्स के बारे में जो वोट देने के लिए आज मुंबई में मौजूद नहीं है। वोट नहीं देने वालों में सबसे बड़ा और सबसे ऊपर नाम है आमिर खान का जो मुंबई से बाहर होने के कारण वोट नहीं दे पाएंगे। आमिर के अलावा ऋतिक रोशन, अजय देवगन, सैफ अली खान, जावेद अख्तर, कंगना रनौत,शबाना आजमी जैसे कई बड़े सितारे भी मुंबई से बाहर होने के कारण इस बार वोट नहीं दे पाएंगे।

आपको बता दें कि अनुपम खेर एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के लिए केपटाउन में है तो वहीं जावेद अख्तर और शबाना आजमी बेंगलुरु में है। जबकि ऋषि कपूर हांगकांग, अजय देवगन जोधपुर में, अर्जुन कपूर लंदन में है। तो वहीं सैफ अली खान और कंगना रनौत फिल्म रंगून के प्रमोशन के लिए दिल्ली में है। अब जाहिर सी बात है जो सितारे मुंबई से बाहर है तो वह अपना वोट नहीं दे पाएंगे। लेकिन जो सितारें मुंबई में मौजूद है वो वह वोट देने के लिए जाएंगे या नहीं यह देखना भी दिलचस्प होगा।

आपको बता दें कि 20 साल बाद शिवसेना औऱ भाजपा अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। यह चुनाव ही आने वाले 5 सालों के लिए मुंबई का भविष्य तय करेगा कि मुंबई पर कौन राज करता है।

ये भी पढ़ें

image