14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Salman Khan Case: सलमान खान को धमकी देने के मामले को लेकर एक्शन मोड़ में मुंबई क्राइम ब्रांच, सौरभ महाकाल से पूछताछ करने पुणे पहुंची

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के मामले को लेकर मुंबई पुलिस एक्शन मोड़ में नजर आ रही है। दरअसल बुधवार को पुणे से गिरफ्तार किये गए शार्प शूटर सौरभ उर्फ महाकाल उर्फ सिद्धेश कांबले से पूछताछ करने क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची है।

2 min read
Google source verification
salman-khan

Salman Khan

मुंबई: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के केस में बुधवार को एक शार्प शूटर सौरभ उर्फ महाकाल को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही सलमान खान को धमकी देने के मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पुणे पहुंची है। वह सौरभ महाकाल से पूछताछ करेगी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा था कि मुसेवाला के हत्यारों तक पहुंचने में महाकाल अहम कड़ी साबित हो सकता है।

सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी मिलने के मामले में मुंबई पुलिस की टीम सिद्धेश महाकाल से पूछताछ करना चाहती है। इसलिए क्राइम ब्रांच की एक टीम डीसीपी संग्राम सिंह निशानदार की अगुवाई में पुणे पहुंची है। सलमान खान के पिता को एक धमकी भरा पत्र 5 जून को मिला था। जिसमें दोनों लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। महाकाल से पूछताछ कर पुलिस यह जानना चाहती है कि उसका इस मामले में कुछ लिंक है या नहीं।

यह भी पढ़ें-'तुम्हारा हश्र मूसेवाला जैसा होगा', Salman Khan को मिली धमकी को लेकर एक्टर ने पुलिस से क्या कहा?

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई से मुंबई पुलिस ने की थी पूछताछ
गौरतलब है कि सिद्धू मुसेवाला हत्या मामले में वांटेड आरोपी सिद्धेश कांबले उर्फ सिद्धेश महाकाल को बुधवार को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की मानें तो वह शार्प शूटर संतोष जाधव का सहयोगी है। साथ ही मुसेवाला मामले में संदिग्ध है। पुणे पुलिस ने साल 2012 में मकोका एक्ट के तहत महाकाल को एक हत्या के मामले में अरेस्ट किया था। विशेष अदालत द्वारा महाकाल को 20 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान और उनके पिता को धमकी देने के मामले को लेकर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की थी। बिश्नोई का कहना है कि उसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।