14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान खान ने कपिल शर्मा को दिया बड़ा झटका, सुनील ग्रोवर और पुरानी टीम के साथ किया ‘ट्यूबलाइट’ का प्रमोशन

सलमान ट्यूबलाइट के प्रमोशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते इसलिए वह जोरो-शोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रहे है। फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान खान ने कपिल शर्मा की बजाए सुनील ग्रोवर को चुनकर कपिल शर्मा को एक बड़ा झटका दिया है।

2 min read
Google source verification

image

guest user

Jun 12, 2017

बॉलीवुड के 'सुल्तान' इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट के प्रमोशन में बिजी है। सलमान ट्यूबलाइट के प्रमोशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते इसलिए वह जोरो-शोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रहे है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान खान ने कपिल शर्मा की बजाए सुनील ग्रोवर को चुनकर कपिल शर्मा को एक बड़ा झटका दिया है।

सलमान खान ने फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन के लिए एक स्पेशल एपिसोड शूट किया है, जिसका नाम 'सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट' रखा गया है। सोनी टीवी के लिए सलमान खान ने इस प्रमोशनल एपिसोड की शूटिंग शनिवार को की है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान और सोहेल खान इस दौरान कपिल शर्मा की पुरानी टीम के साथ मौज-मस्ती करते हुए दिखाई दिए। ऐसा होना कपिल शर्मा के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

A post shared by Azhar Khan (@beingazharkhan) on

इस एपिसोड में कपिल शर्मा की पुरानी टीम सुनील ग्रोवर, अली असगर, सुगंधा मिश्रा और संकेत ने सलमान खान के साथ प्रमोशनल एपिसोड की शूटिंग की। तो वहीं सुनील ग्रोवर कई महिनों के बाद डॉ.मशहूर गुलाटी के किरदार में नजर आए और सलमान खान का ईलाज करते हुए दिखाई दिए। सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस प्रमोशन में सलमान खान के साथ उनके भाई सोहेल खान भी मौजूद रहे।

A post shared by Azhar Khan (@beingazharkhan) on

A post shared by beingsalmankhan (@iamsk_fan) on

गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने अपने सभी टीम मेंबर्स के साथ फ्लाइट में बदसलूकी की थी, कपिल ने फ्लाइट में सुनील ग्रोवर के साथ गाली-गलौच की और उनपर हाथ तक उठा दिया। जिसके बाद कपिल ने ट्विटर पर सुनील ग्रोवर से माफी भी मांगी थी लेकिन इस बार सुनील कपिल को माफ करने के मूड में नजर नहीं आए और 'द कपिल शर्मा शो' को अलविदा कह दिया। सुनील ग्रोवर के सपोर्ट में टीम के बाकी मेंबर्स अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा ने भी कपिल शर्मा के शो ब्वॉयकट कर दिया था।

A post shared by Azhar Khan (@beingazharkhan) on

A post shared by beingsalmankhan (@iamsk_fan) on

ये भी पढ़ें

image