
समदीश भाटिया भी सीजेपी के प्रदर्शन में हुए शामिल (फोटो सोर्स- Twitter/@AMIT_GUJJU)
Youtuber Samdhish Bhatia CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के सोशल मीडिया पर अब कई वीडियोज देखने को मिल रहे हैं। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर अब तक कई सितारों ने अपनी राय दी है। कई सेलेब्स ने छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को निंदनीय बताया है। वहीं अब सोशल मीडिया पर यूट्यूबर समदीश भाटिया का भी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया गया है कि समदीश दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही मौजूद थे।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और स्वतंत्र पत्रकार भी मौके पर मौजूद थे। इन्हीं में लोकप्रिय यूट्यूबर और पत्रकार समदिश भाटिया भी शामिल थे, जिनका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अपने अलग अंदाज और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले समदिश भाटिया CJP के प्रदर्शन को कवर करने जंतर-मंतर पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान वो प्रदर्शनकारियों के बीच मौजूद थे और घटनास्थल से लगातार माहौल को रिकॉर्ड कर रहे थे। इसी दौरान हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान समदिश भाटिया भी उसकी चपेट में आ गए। ऐसा दावा है कि पुलिस के लाठीचार्ज में उनकी कमर पर भी डंडे लग गए थे।
हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है कि उन्हें कितनी चोट लगी या घटना के बाद उनकी स्थिति क्या रही। लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस जरूर छेड़ दी है।
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि भीड़ के बीच मौजूद किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसी स्थिति बन सकती है, जबकि कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। वहीं कई यूजर्स ने समदिश भाटिया के वीडियो को शेयर करते हुए पूरे घटनाक्रम पर अपनी-अपनी राय रखी।
CJP की ओर से आयोजित 'संसद चलो' मार्च में बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक शामिल हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। कई वीडियो में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश भी दिखाई दी।
घटना के बाद पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक और सामाजिक बहस को और तेज कर दिया है। फिलहाल वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।
Updated on:
21 Jul 2026 04:11 pm
Published on:
21 Jul 2026 04:06 pm
