
दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) भले ही इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ अपने लुक्स से भी सुर्खियों में हैं। जाहिर है कि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सान्या आए दिन अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

एक बार फिर सान्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने रेड कलर की डीप नेक गाउन पहनी हुई है। इस ड्रेस में सान्या काफी हॉट अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

सान्या मल्होत्रा की ये हॉट तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जो फैंस का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की इन तस्वीरों में उनकी खूबसूरती को देखकर खो गए हैं, साथ ही उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

अपने इस लुक के साथ सान्या ने हाई हील्स पहनी हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने न्यूड मेकअप और कानों में मैचिंक कलर के हैवी ईयररिंग्स कैरी किए हुए हैं। सान्या ने ड्रेस के साथ अपने एक लैग को आगे की तरफ फ्लॉन्ट किया हुआ है। जो उनके लुक को और बोल्ड बना रहा है।

इस तस्वीर में सान्या ने आरेंज आफ शोल्डर टॉप पहन रखा है। जिसके साथ उन्होंने ब्लू जींस पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने अपने घुंघराले बालों को खुला रखा है। इस लुक से सान्या लाखों फैंस के दिलों को घायल कर रही हैं।