5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तानी सीमा हैदर की 158 दिनों में बदल गई किस्मत, सचिन को भी नहीं हुआ यकीन, ‌जानें अब क्या हुआ

Seema Haider New House: इंटरनेट की सनसनी और यूट्यूबर सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी किस्मत बदल गई है, जानें पूरा मामला...

2 min read
Google source verification
seema_haider_with_sachin_meena.jpg

सीमा हैदर जब से भारत आई है, तभी से सुर्खियों में बनी हुई है। सीमा अब अपने नए घर को लेकर चर्चा में आ गई है।

Seema Haider Sachin New Home: सीमा अपने चार बच्‍चों के साथ सरहद पार कर पाकिस्‍तान से आईं सीमा हैदर आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। वह यूट्यूब और इंस्‍टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उनके पोस्‍ट पर हजारों लाइक्‍स और कमेंट आते हैं। इस बार फिर सीमा हैदर चर्चा में हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
पाकिस्तान (Pakistan) से भारत (India) आई सीमा हैदर (Seema Haider) ने अपना नया आशियाना बनवा लिया है। सीमा हैदर ने ये घर ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के रघुपुरा स्थित पुराने मकान में ही बनवाया है। सीमा ने इसे रंग बिरंगी लाइट्स और राधा कृष्ण की तस्वीरों की साथ सजाया है। सीमा-सचिन के नए घर का उद्घाटन उनके वकील एपी सिंह ने किया, जो उनके मुंह बोले भाई भी है। इस दौरान सीमा का पूरा परिवार बेहद खुश नजर आया।

सीमा हैदर जब से भारत आई है, तभी से सुर्खियों में बनी हुई है। सीमा अब अपने नए घर को लेकर चर्चा में आ गई है। नवरात्र में सीमा-सचिन ने नए घर में प्रवेश किया है। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में जहां सचिन मीणा का घर है, वहीं अब सीमा का नया कमरा तैयार हो गया है।

नवरात्र में इसका शुभारंभ भी हो गया। सीमा का कहना है कि उनका बेडरूम लोगों के सहयोग से बना है। इसमें इंस्‍टाग्राम और यूट्यूब से कमाए गए पैसे नहीं लगे हैं। सीमा ने इस मौके पर पति सच‍िन के लिए गाना भी गाया।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा हैदर 13 मई को नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। सीमा हैदर को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने पर 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा को अवैध प्रवासी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

दोनों को 7 जुलाई को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी और वे अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा इलाके के एक घर में रह रहे हैं। सीमा ने कहा है कि वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती और सचिन मीणा के साथ ही रहना चाहती है। सीमा का दावा है कि भारत आने से पहले उसने मार्च महीने में ही सचिन के साथ नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर ली थी।