
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो के रूप में अपनी खास पहचान बनाने वाले शाहिद कपूर के घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है। शाहिद की पत्नी मीरा ने शुक्रवार रात 8 बजे मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है।
गौरतलब है कि मीरा को गुरुवार को ही हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही शाहिद मीरा को अटेंड कर रहे थे और लेबर रूम में भी शाहिद मीरा के साथ रहे। सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर भी अस्पताल में ही मौजूद थे।
बेटी के जन्म के बाद शाहिद काफी खुश नजर आ रहे हैं। शाहिद ने ट्विटर पर लिखा है कि 'वह (उनकी बेटी) आ चुकी है और मुझे अपनी खुशी को बयां करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे। आप सभी को आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'
आपको बता दें कि डिलीवरी के बाद मीरा बिलकुल ठीक हैं। मीरा की डिलीवरी नॉर्मल हुई है और उनकी बेटी का वजन 2.8 किलोग्राम है। शाहिद कपूर और मीरा की पिछले साल जुलाई में काफी धूमधाम से हुई थी।
Published on:
27 Aug 2016, 7:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.