16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौत की झूठी खबरों से परेशान हुईं शार्क टैंक जज विनीता सिंह, 5 हफ्ते बाद छलका दर्द

Shark Tank India की जज व‍िनीता स‍िंह के बारे में कुछ झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। अब इस बारे में विनीता सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 की जज व‍िनीता स‍िंह

शार्क टैंक इंडिया सीजन-3 की जज व‍िनीता स‍िंह

विनीता सिंह (Vineeta Singh) ने दावा किया कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी ये मामले नहीं रुक रहे हैं। इसलिए उनको खुद सामने आना पड़ा। उन्होंने पैसे लेकर झूठी खबर फैलाने का आरोप लगाया है।

मौत और गिरफ्तारी की झूठी खबर का शिकार हुईं विनीता

शार्क टैंक इंडिया सीजन-3 (Shark Tank India) की जज व‍िनीता स‍िंह (Vineeta Singh) की मौत और ग‍िरफ्तारी से जुड़ी हुई खबर सोशल मीड‍िया तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही इन खबरों को लेकर उन्‍होंने कई बार पुलिस अध‍िकार‍ियों से श‍िकायत की। लेक‍िन कोई फायदा न होने पर वो खुद अपनी मौत की अफवाह का सच बताने के लिए सामने आईं।

विनीता ने मौत के झूठे दावों को लेकर शनिवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक्‍स पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

व‍िनीता स‍िंह ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में ल‍िखा क‍ि पिछले पांच हफ्ते से उनके मरने और गिरफ्तार होने की झूठी खबरें फैलाई जा रहीं हैं, पैसे लेकर इस तरह की खबरों को फैलाया जा रहा है। पहले तो इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में इस बारे में कई बार मेटा से शिकायत की और मुंबई साइबर पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन ये अफवाहें रुक नहीं रहीं। इसके बाद उन्होंने लिखा, 'सबसे मुश्किल ये होता है जब लोग घबरा जाते हैं और मेरी मां को फोन कर देते हैं। इसको रोकने का कोई उपाय है?'