क्रिसमस मूड में आईं शिल्पा शेट्टी, लंदन में फैमिली संग खास अंदाज में किया सेलिब्रेट
Shilpa Shetty celebrate Christmas : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ वेकेशन पर हैं। इस बीच क्रिसमस इवनिंग (Christmas Evening) पर शिल्पा ने अपने बच्चों और परिवार के साथ खूब एन्जॉय किया। जिसका वीडियो (Shilpa Shetty celebrate Christmas) उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा के अलावा शमिता शेट्टी भी दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस भी एक्ट्रेस को मैरी क्रिसमस की बधाईयां दे रहे हैं।