2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामंथा के एक्स ​पति नागा चैतन्य संग इश्क लड़ा चुकीं श्रुति हासन, करना चाहती थीं शादी पर ऐसे बिगड़ी बात

Shruti Haasan Affair with Naga Chaitanya : एक्ट्रेस श्रुति हासन का नाम कभी रणबीर कपूर के साथ तो कभी सामंथा रुथ प्रभु के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के साथ जुड़ा। एक समय था जब एक्ट्रेस नागा से शादी करना चाहती थीं। लेकिन एक वजह से दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Jan 28, 2023

shruti_haasan_birthday_special_know_unknown_facts_about_actress_love_affair_with_naga_chaitanya.jpg

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली टॉप एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan Birthday) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 28 जनवरी 1986 में साउथ इंडस्ट्री के खलनायक कमल हासन के घर हुआ था। श्रुति ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गब्बर इज बैक' से की थी। इसके बाद उन्होंनें 'दिल तो बच्चा है जी' और 'वेलकम बैक' जैसी कुछ फिल्मों में देखा गया। लेकिन जो मुकाम उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में हासिल किया वह उन्हें आज भी फैंस के प्यार के रूप में मिलता रहता है। हालांकि फिल्मों के अलावा श्रुति ने अपनी पर्सनल लाइफ (Shruti Haasan Affair) को लेकर भी कई सुर्खियां बटोरीं। एक समय था जब वह सामंथा रुथ प्रभु के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में थीं। एक्ट्रेस नागा से शादी भी करना चाहती थीं। लेकिन बात नहीं बन सकी। आइए जानते हैं क्यों...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रुति हासन और नागा चैतन्य (Shruti Haasan-Naga Chaitanya) के अफेयर के किस्से उस समय तेजी से सुर्खियों में आए जब नागा और सामंथा की शादी नहीं हुई थी। खबरों के मुताबिक, साल 2013 में श्रुति और नागा एक-दूसरे के प्यार में थे। उस समय दोनों की शादी की अफवाह भी आनी शुरू हो गई थीं। ऐसा तब हुआ, जब साल 2013 में एक अवॉर्ड शो के दौरान श्रुति और नागा चैतन्य के बीच नजदीकियां देखी गईं।

यह भी पढ़े - जैकलीन-नोरा के अलावा इस एक्ट्रेस का भी दीवाना था सुकेश चंद्रशेखर, जेल में किया था शादी के लिए प्रपोज

हर ओर ऐसी खबरें थीं कि श्रुति और नागा शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन उनकी राहें अलग हो गईं। वजह भी हैरान करने वाली थी। हुआ ये था कि श्रुति हासन, नागा और अक्षरा एक बार किसी फंक्शन में साथ गए थे। इस फंक्शन में श्रुति को परफॉर्म करना था और उनकी बहन अक्षरा को कहीं जाना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रुति ने नागा को अक्षरा को ड्रॉप करने को कहा था, लेकिन वक्त नहीं होने की वजह से नागा ऐसा नहीं कर पाए। इसके बाद से दोनों के बातचीत भी बंद हो गई थी।

हालांकि इस घटना के बाद भी श्रुति और नागा चैतन्य ने साल 2016 में आई फिल्म 'प्रेमम' में साथ काम किया था। इसके बाद साल 2017 में नागा ने सामंथा रुथ प्रभु से साथ शादी रचा ली। जिसके बाद एक्ट्रेस भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं। आपको जानकर हैरानी होगी कि श्रति हासन एक्ट्रेस के साथ ही काफी अच्छी सिंगर भी हैं। वह अक्सर अपने स्टेज शो परफॉर्मेंस की वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

यह भी पढ़े - पठान के बहाने बॉलीवुड से फिर भिड़ीं कंगना रनौत, बोलीं- राजनीति से दूर रहो वरना...

Story Loader