मनोरंजन

वेडिंग आउटफिट्स फाइनल करने मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे सिद्धार्थ​-कियारा! अगले महीने बजेगी शहनाई?

Sidharth Malhotra-Kiara Advani spotted Manish Malhotra house : सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच शनिवार शाम ये कपल जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुआ।

2 min read
Dec 25, 2022
Sidharth Malhotra-Kiara Advani spotted Manish Malhotra house

Sidharth MalhotraKiara Advani Wedding : सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी (Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding) की खबरें पिछले काफी समय से गॉसिप गलियारों में सुर्खियां बटोर रही हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि अगले साल 2023, जनवरी में कपल (Sidharth Kiara Wedding Date) शादी कर सकता है। फिलहाल इन सभी खबरों पर सिद्धार्थ और कियारा का अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इन खबरों को हवा तब और मिल गई जब शनिवार देर शाम दोनों को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के घर पर देखा गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कहा जा रहा है कि कियारा और सिद्धार्थ अपनी वेडिंग आउटफिट (Sidharth Kiara Wedding Outfits) फाइनल करने के लिए फैशन डिजाइनर के घर पहुंचे थे।

जाहिर है कि पिछले काफी समय से कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding) इशारों-इशारों में एक-दूसरे को लेकर अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर दोनों ने इसका ऐलान नहीं किया है। इस बीच दोनों के मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के घर पहुंचने से एक बार फिर इनकी शादी की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। दोनों को डिजाइनर के घर के बाहर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कपल अपने वेडिंग आउटफिट फाइनल करने पहुंचे थे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कपल नए साल यानी जनवरी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे और इसी सिलसिले में दोनों मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे थे।

हालांकि सिद्धार्थ और कियारा, मनीष मल्होत्रा के घर अलग-अलग आए और अलग-अलग ही निकल गए। जब पैपराजी उनके पास पहुंचे तो दोनों ने साथ पोज भी नहीं दिए और निकल गए। इससे तो यही लगता है कि अपल अपने रिलेशनशिप को काफी प्राइवेट रखना चाहता है। हालांकि जो खबरें आ रही हैं उनके मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा 15 जनवरी को शादी करने वाले हैं। दोनों चंडीगढ़ के उसी रिसॉर्ट में शादी करने जा रहे हैं, जहां पत्रलेखा और राजकुमार राव ने शादी की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) जल्द रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ फिल्म 'मिशन मजनू' (Mission Majnu) में नजर आएंगे। ये फिल्म 20 जनवरी 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इन दोनों के अलावा फिल्म में शारिब हाशमी, परमीत सेठी और भूमिका चावला भी अहम भूमिका में हैं।

Published on:
25 Dec 2022 01:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर