6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ड्रंक एंड ड्राइव में फंसे ‘लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल’ के सिंगर ‘फाजिलपुरिया’

अपने गानों से लोगों के बीच धूम मचाने वाले 'फाजिलपुरिया' पर शनिवार रात को गुरुग्राम में शराब के नशे में तेज गति से कार चलाने के आरोप लगा हैं। मर्सेडीज में सवार फाजिपुरिया को एम.जी. रोड के पास रोका गया। ख़बरों की माने तो पुलिस उनकी गाड़ी रुकवाकर उनका एल्कोमीटर टेस्ट लिया, जिसमें उन्हें पॉजिटिव पाया गए

less than 1 minute read
Google source verification
fazilpuria

fazilpuria

सिद्धार्थ मल्होत्रा और अालिया भट्ट स्टारर फिल्म 'कपूर एंड सन्स' का गीत च्लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुलज् से चर्चा में आए सिंगर व रैपर 'फाजिलपुरिया' उर्फ राहुल यादव ड्रंक एंड ड्राइव मामले में फंस गए हैं। अपने गानों से लोगों के बीच धूम मचाने वाले 'फाजिलपुरिया' पर शनिवार रात को गुरुग्राम में शराब के नशे में तेज गति से कार चलाने के आरोपों के बाद उन्होंने जमकर हंगामा भी किया।






पुलिस के मुताबिक, 'फाजिलपुरिया' अपनी मर्सिडीज कार से तेज गति से जा रहे थे। नियमों के खिलाफ तेज गति से कार चलाने पर पुलिस ने उन्हें एमजी रोड पर रोका। बताया जा रहा है कि पुलिस को इस बात की शिकायत मिली थी, इसके बाद उन्हें रोका गया। पुलिस ने सिंगर की एल्कोमीटर से जांच करवाई, जिसमें उन्हें पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद पुलिस ने सिंगर की कार जब्त कर ली। वहीं, 'फाजिलपुरिया' का कहना है कि उन्होंने न तो शराब पी रखी थी और न ही ट्रैफिक के नियमों को कोई उल्लंघन किया है।


पुलिस की मानें तो यातायात पुलिस ने फाजलपुरिस से जब कार रोकने के लिए कहा तो उन्होंने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भागने का की कोशिश की। बाद में पुलिस ने उनकी कार का पीछा किया और एमडी रोड पर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने बाकी की कार्रवाई की।




गौरतलब है कि 'फाजिलपुरिया' का असली नाम राहुल यादव है। 'फाजिलपुरिया' मशहूर हरियाणवी सिंगर होने के साथ रैपर भी हैं। उनका सबसे मशूहर गीत 'लड़की कर गई चुल' टॉप के डांस नंबरों में से एक है। यह 2016 में आई फिल्म 'कपूर एंड सन्स' का मशहूर गीत है।

ये भी पढ़ें

image