
Dabangg 3
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के फैंस को इस खबर से खुशी मिली हैै कि ये जोड़ी एक बार फिर एक साथ काम करने जा रही हैं। सोनाक्षी ने कन्फर्म किया है कि वे दबंग 3 का हिस्सा हैं। इससे पहले खबरें आ रही थी कि सलमान की नाराजगी की वजह से सोनाक्षी को इस फिल्म में नहीं लिया जाएगा।
बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से सलमान सोनाक्षी से नाराज चल रहे थे। एक पार्टी के दौरान सलमान खान अपनी दबंग को-स्टार से नाराज हो गए थे। सोनाक्षी उन्हें मनाने में लगी हुईं थी। उनका कोशिश रंग लेकर आई और सलमान ने उन्हें माफ कर दिया।
सोनाक्षी सिन्हा ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए इस बात को बताया कि वो सलमान खान की हिट सीरीज़ दबंग के तीसरे पार्ट का हिस्सा रहेंगी। पहले जब दोनों में अनबन हो गई थी, तब कहा जा रहा था कि सलमान सोनाक्षी को फिल्म में नहीं लेने वाले हैं।
अगर सोनाक्षी सिन्हा की बात का भरोसा किया जाए तो वो दबंग में चुलबुल पांडे की रज्जो के रुप में दिखेंगी। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इस बात के साथ यब बात भी बताई कि हो सकता है कि इस बार उनका रोल छोटा हो लेकिन वो फिल्म में दिखेंगी।
Published on:
06 Oct 2016 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
