
श्रेयस अय्यर की बहन का वायरल वीडियो। (फोटो सोर्स: shrestaiyer29/@mastimain)
Shresta Iyer Breakup Video: इन दिनों चल रहे आईपीएल (IPL) में तहलका मचा रहे क्रिकेटर श्रेयस अय्यर मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा श्रेयस अय्यर आये दिन अपने लिंक-अप की अफवाहों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। लेकिन आज हम श्रेयस के क्रिकेट या अफवाहों की नहीं बल्कि उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर की बात करने वाले हैं, जो अपने बेबाक अंदाज के चलते सुर्खियों में हैं।
स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 19 फेम प्रणित मोरे के शो में श्रेष्ठ ने कुछ ऐसा कर दिया कि वो सुर्ख़ियों में आ गईं हैं। इस शो में श्रेष्ठ ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे कर दिए हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर श्रेष्ठा का वीडियो वायरल हो रहा है और चर्चा बटोर रहा है। इस वीडियो में वो बोल रही हैं कि कैसे उन्होंने शराब के नशे में अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप किया, जिसकी प्लानिंग उन्होंने अपनी दोस्त के साथ की थी।
इंटरनेट वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रणित, श्रेष्ठा से लाइव शो के दौरान पूछते हैं- 'तू शराब पीती है क्या?' इस पर श्रेष्ठा ने कहा, मैं एक समय पर शराब पीती थीं, लेकिन अब छोड़ चुकी हूं। हाल ही में मैंने शराब पीना छोड़ा है।' इसके बाद प्रणित ने श्रेष्ठा से पूछा कि शराब पीने के बाद आप क्या करती हैं? तो श्रेष्ठा ने जवाब दिया, 'नहीं…और इसके साथ ही शराब छोड़ने की वजह का भी खुलासा किया।
श्रेष्ठा अय्यर ने बताया, 'शराब छोड़ने की वजह कुछ और थी। इसके कारण बहुत बड़ा कांड हुआ था। हम दोनों ने साथ ब्रेकअप किया था। मैंने और मेरी दोस्त ने। हमने एक साथ मिलकर प्लान बनाया था। हमने शराब पी और इसी रात अलग-अलग लड़कों से ब्रेकअप करने का प्लान बनाया। वो टॉक्सिक नहीं थे, लेकिन हमने फैसला किया कि अब हम ब्रेकअप कर लेंगे। वो बस हमारे लिए सही नहीं थे।' इसके आगे श्रेष्ठा ने बताया कि उन्होंने फोन पर नहीं बल्कि आमने-सामने बैठकर ब्रेकअप किया था, वो भी शराब पीने के बाद।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'ये क्या क्रिंजपना है?' वहीं, एक ने कमेंट किया- 'ये अपने भाई की इमेज खराब कर रही है। श्रेयस के लिए बुरा लग रहा है।' नेटिजन्स श्रेष्ठा के वीडियो पर इसी तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
श्रेष्ठा अय्यर एक एक्ट्रेस, डांसर और मॉडल हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री कदम जमा रही हैं। वो 'एग्रीमेंट करले' नाम के आइटम सॉन्ग में भी नजर आ चुकी हैं। श्रेष्ठा क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन होने के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं और उनके ग्लैमरस लुक्स फैंस को काफी पसंद आते हैं।
Updated on:
19 Apr 2026 04:12 pm
Published on:
19 Apr 2026 04:07 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
