15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब से साउथ तक पॉपुलर है ये एक्ट्रेस, 11 साल में बनी सुपरस्टार, Net Worth जान रह जाएंगे हैरान

Sonam Bajwa: सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) आज एक ऐसा नाम बन गया है जिसे किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। सोनम ने ना सिर्फ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री, बॉलीवुड में नाम कमाया है बल्कि साउथ फिल्म इंडिस्ट्री में भी एक्ट्रेस का नाम है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Feb 27, 2024

sonam_bajwa_net_worth.jpg

सोनम बाजवा नेट वर्थ

Sonam Bajwa: सोनम बाजवा फिल्म इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह पॉपुलर हैं। खासतौर पर यूथ में सोनम का खूब बोलबाला है। बात की जाए एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम (Sonam Bajwa Instagram Account) फैन फॉलोविंग की तो सोनम बाजवा 13.5 मिलियन के करीब फॉलोवर्स हैं। इंडस्ट्री में एक्ट्रेस इस समय काफी अच्छा काम कर रही हैं। सोनम बाजवा इस समय पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सोनम बाजवा की नेट वर्थ के बारे में।


सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) पंजाबी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं और उनके फैंस दुनियाभर में हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी पॉपुलर हैं, जहां उनकी फैन फॉलोइंग सोनम बाजवा की कुल संपत्ति पर इम्पैक्ट डालती है। फिल्में करके वह साइनिंग अमाउंट के तौर पर अच्छी कमाई करती हैं, साथ ही उन्हें समय-समय पर ब्रांड एंडोर्समेंट, कई कॉस्मेटिक ब्रांड्स या कंपनियों की स्पॉन्सरशिप करते हुए भी एक्ट्रेस को देखा जाता है।



यह भी पढ़ें: 1 मार्च 2024 नोट कर लें ये तारीख, इन 5 धमाकेदार फिल्मों-सीरीज के साथ ओटीटी पर मचेगा तहलका





OTT News: यहां पढ़ें ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताजा खबरें



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम बाजवा की कुल संपत्ति लगभग 50- 70 करोड़ रुपए है। सोनम बाजवा की इनकम का मेन सोर्स मूवी फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट, स्पॉन्सरशिप से आता है।



2012 में एक्ट्रेस ने पंजाबी फिल्म 'बेस्ट ऑफ लक' (Best Of Luck) से एक्टिंग की शुरुआत की। उनके एक्टिंग स्किल्स की काफी तारीफ की गई, जिसके कारण उन्हें कई मेन रोल में लिया गया। सोनम बाजवा ने निक्का जैलदार 3 (Nikka Zaildar 3), गॉडडे गॉडडे चा (Godday Godday Chaa) और कैरी ऑन जट्टा (Carry On Jatta) 3 फिल्मों में भूमिकाओं के साथ पंजाबी सिनेमा में एक लीडिंग लेडी के रूप में अपना नाम बनाया। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की बाला (Bala), स्ट्रीट डांसर 3D (Street Dancer 3D) जैसी फिल्मों के साथ एक्ट्रेस ने साउथ की फिल्म कप्पल (Kappal), आतदुकुंदम रा (Aatadukundam Raa), कैटेरी (Kaatteri) जैसी साउथ की फिल्में भी की है।