3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सेल्फ मेड’ स्टार शिवाकार्तिकेयन ने इंडस्ट्री में पूरे किए 12 साल, धांसू हैं उनकी ये 5 फिल्में

Sivakarthikeyan Best Movies: साउथ के 'सेल्फ मेड' स्टार शिवाकार्तिकेयन ने इंडस्ट्री में 12 साल पूरे कर लिए हैं। सोशल मीडिया पर उनके ही चर्चे हैं। चलिए इस मौके पर जानते हैं तमिल स्टार शिवाकार्तिकेयन की बेस्ट फिल्मों के बारे में।

2 min read
Google source verification
sivakarthikeyan_best_movie.jpg

Sivakarthikeyan Best Movies: सुपरस्टार शिवा कार्तिकेयन साउथ इंडियन सिनेमा के बहुत ही पॉपुलर एक्टर हैं। वो तमिल फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे स्टार हैं जिन्होंने टीवी से शुरूआत की और बड़े पर्दे पर बहुत ही कम दिनों में छा गए।
प्यार से लोग इन्हें एसके बुलाते हैं, इन्होंने साल 2012 में फिल्म मरीना से फिल्मों में काम करना शुरू किया था। आज इनको इंडस्ट्री में काम करते हुए पूरे 12 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर ट्विटर यानी एक्स पर #12YearsofSelfMadeStarSK ट्रेंड कर रहा है।
चलिए इस खास मौके पर एक नजर तमिल सुपरस्टार शिवाकार्तिकेयन की बेस्ट मूवीज पर डाल लेते हैं:

1. काना (Kanaa)
क्रिकेट पर बेस्ड इस मूवी में शिवाकार्तिकेयन (Sivakarthikeyan) ने कोच की भूमिका निभाई थी। इसमें गरीब घर से निकली एक लड़की जो बतौर बॉलर इंडियन टीम का हिस्सा बनना चाहती है उसकी स्टोरी है। फिल्म में ऐश्वर्या राजेश, सत्यराज, दर्शन जैसे सितारे हैं। अरुणराज कामराज इसके डायरेक्टर हैं।
2. मावीरन (Maaveeran)
ये एक एक्शन-कॉमेडी-ड्रामा मूवी है। इसमें सुपरस्टार एसके एक कार्टूनिस्ट के रोल में थे जो एक कॉमिक के हीरो के कैरेक्टर से बातें करता है। ये बाद में गरीबों का मसीहा बन जाता है। फिल्म में अदिती शंकर और योगी बाबू जैसे स्टार हैं। इसे मैडोना अश्विन ने डायरेक्ट किया है।
3. डॉक्टर (Doctor)
इस फिल्म में शिवा कार्तिकेयन आर्मी डॉक्टर की भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी मानव तस्करी पर बेस्ड है। इसे नेलशन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रियांका मोहन उनके अपोजिट दिखी थीं।
4. रेमो (Remo)
इस फिल्म में एक्टर शिवा नर्स के रोल में हैं। चौकिये नहीं वो मूवी में अपने प्यार को पाने के लिए महिला का गेटअप धारण कर लेते हैं। ये फिल्म भी काफी मजेदार है। इसमें कीर्ती सुरेश, योगी बाबू, सतीश जैसे स्टार्स हैं। इसके निर्देशक हैं बक्कियाराज कनन।
5. अयलान (Ayalaan)
ये एक साईफाई-थ्रिलर फिल्म है। इसमें एक एलियन की स्टोरी है जो अपने ग्रह पर वापस जाने के लिए परेशान है। फिल्म में तमिल स्टार शिवाकार्तिकेयन लीड रोल में है। आर. रवि कुमार ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। ये जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, शरद केलकर, ईशा कोपिकर, भानुप्रिया जैसे सितारे भी हैं।

यह भी पढ़ें: 'फाइटर' हुई फ्लॉप, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ होगी 2024 की पहली सुपरहिट मूवी, 6 प्लस पॉइंट

Story Loader