कॉमेडियन सुनील पाल ने पैपराजी के सामने तनुश्री दत्ता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के निधन के बाद इस तरह की बातें करना सही नहीं है। अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मेरे सपने में एक चुड़ैल आई थी, जिसका नाम था ‘तन फ्री, तन फ्री’। मैंने उससे पूछा, ‘तन फ्री, सॉरी, तनुश्री, ये बताओ कि #MeToo का मतलब क्या है?’ तो तन फ्री ने कहा, ‘पब्लिसिटी के लिए एक आदमी का दो बार फायदा हो रहा है ना- एक कमरे में, दूसरा कैमरे में" फिर हंसने लगे।