4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तस्वीर में दिख रही ये बच्ची करण जौहर की रह चुकी स्टूडेंट, क्या आपने पहचाना इस एक्ट्रेस को ?

Bollywood Stars Childhood Pic : बॉलीवुड स्टार्स अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बीच एक और एक्ट्रेस ने अपने बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। क्या आपने इस क्यूट सी बच्ची को पहचाना?

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Nov 25, 2022

tara_sutaria_childhood_photo_viral_on_social_media.png

Bollywood Stars Childhood Pic

Bollywood Stars Childhood Pic : फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में ऐसे कई सुपरस्टार हैं, जिनके बारे में जानने के लिए फैंस हमेशा ही एक्साइटेड रहते हैं। वहीं स्टार्स भी खबरों में बने रहने के लिए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीर को शेयर किया है। जब से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, तभी से लोग इन्हें पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में हम आपसे जानना चाहते हैं कि क्या आपने ये तस्वीर देखकर एक्ट्रेस के नाम का अंदाजा लगा लिया है?

अगर आप तस्वीर को देखकर अभी तक नहीं पहचान पाए हैं, तो हम आपके लिए एक हिंट लेकर आए हैं। फोटो में बिखरे बालों के साथ दिख रहीं ये एक्ट्रेस करण जौहर (Karan Johar) की स्टूडेंट रह चुकी है। अब तो आप समझ ही गए होंगे, कि हम किस की बात कर रहे हैं। अगर अब भी नहीं समझ आया तो हम ही आपको बता देते हैं।

यह भी पढ़े - Alia-Ranbir से लेकर बिपाशा बसु तक, जानें किन-किन सेलिब्रिटीज ने भगवान के नाम पर रखे अपने बच्चों के नाम

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में दिख रही ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड में राज कर रही सक्सेसफुल एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) हैं। इस तस्वीर को खुद तारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, करेंट मूड... सल्की बेबी टार... इस तस्वीर में तारा के बिखरे बाल हैं और वह किसी के कंधों पर दिखाई दे रही हैं। मानों किसी ने उन्हें कंधे से लगा रखा है। तारा की इस क्यूट तस्वीर को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं एक्टर अर्जुन कपूर ने तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए लिखा की-गोलू सुतारिया...

यह भी पढ़े - दृश्यम 2 की सफलता के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे Ajay devgn