
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का नहीं हो रहा ब्रेकअप
टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा आए दिन खबरों में बने रहते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही है। इन खबरों के बीच अब करण ने एक नया पोस्ट किया है, जिस पर उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी का भी रिएक्शन आया है।
क्या है करण कुंद्रा का नया पोस्ट?
करण कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। ये फोटोज आइलैंड इंडिया की शूटिंग के दौरान की हैं, जिसे अब एक्टर ने शेयर किया है।
फैंस करण की इन फोटोज को लाइक कर रहे हैं। इस बीच करण की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश ने भी पोस्ट लाइक किया है। तेजस्वी के इस रिएक्शन से ये बात अब पक्की हो गई है कि कपल के बीच सब कुछ ठीक है और उन दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ।
कैसे उठी करण और तेजस्वी के ब्रेकअप की अफवाह?
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के अलग होने की खबर से दोनों के फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है। दरअसल, तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अकेले वेकेशन पर हैं। ऐसे में उन्होंने अकेले पहाड़ों के बीच मस्ती करते हुए अपनी कई फोटोज शेयर की। इन फोटोज के साथ तेजस्वी ने कैप्शन में लिखा था, "खुद से प्यार करो।" बस फिर क्या... तेजस्वी की ये बात लोगों को हैरान कर गई और लोगों ने यह मानना शुरू कर दिया कि तेजस्वी करण से अलग हो गई हैं।
Updated on:
08 Feb 2024 03:58 pm
Published on:
08 Feb 2024 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
