टाइगर श्रॉफ ने फ्लॉन्ट किए परफेक्ट बाइसेप्स, फैंस बोले- तुम बॉडी बनाते रह गए और वो उसको …
Tiger Shroff Video : टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। लेकिन अब वो अपनी एक वीडियो को लेकर खबरों में बने हुए है। इस वीडियो में टाइगर अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Tiger Shroff Instagram) पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर शर्टलेस होकर कैमरे के सामने खड़े होकर अपने बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और एप्स फ्लॉन्ट करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में टाइगर के बाइसेप्स को देखकर फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कहा, भाई तुम बॉडी बनाते रह गए और वो उसको ले गया।