
बंगाली टीवी एक्ट्रेस मेघा चक्रवर्ती को मुंबई के एक ऑटो ड्राइवर ने रात के एक बजे बेवकूफ बना दिया। इस ऑटो ड्राइवर ने मेघा को 100 रुपए का एक नोट दिया जो कि नकली था। मेघा ने इस नोट की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
पहली नजर में तो तस्वीर में शेयर किया हुआ नोट आपको भी असली ही लगेगा, लेकिन फिर जब आप उस पर लिखी हुई चीजें देखेंगे, तो आपकी हंसी छूट जाएगी।
नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक की जगह लिखा है भारतीय बच्चों का बैंक, और जहां पर गांधीजी की तस्वीर के ऊपर एक सौ रुपए लिखा होता है वहां पर साफ शब्दों में एक सौ कूपन लिखा हुआ है।
मेघा की इस फेसबुक पोस्ट को 10 हजार से भी ज्यादा लोग अब तक लाइक कर चुके हैं। साथ ही तकरीबन 16 हजार लोगों ने इसे शेयर किया है। कमेंट बॉक्स में बहुत से लोगों ने इस पोस्ट को देखने के बाद मेघा को आलिया भट्ट पार्ट-2 भी करार दे दिया है।
Published on:
19 Oct 2016 09:46 am

बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
