
Mia khalifa
मशहूर एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने हाल में अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉबर्ट से सगाई कर ली। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी। इन तस्वीरों में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। मिया खलीफा हाथ में डायमंड की अंगूठी पहनी नजर आ रही हैं। यह रिंग रॉबर्ट ने उनको प्रपोज करते हुए पहनाई है। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
मिया का जन्म 10 फरवरी, 1993 को लेबनान के बेरट में हुआ था। साल 2001 में उनका परिवार अमरीका शिफ्ट हो गया। रिपोर्ट के अनुसार पहले मिया बहुत ही धार्मिक महिला थीं। वक्त और हालातों के साथ मिया ने एडल्ट इंडस्ट्री की तरफ धकेल दिया। अब उन्हें सिर्फ एक एडल्ट स्टार के तौर पर जाना जाता है।
गौरतलब है कि मिया खलीफा ने उस समय पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने हिजाब पहनकर एडल्ट वीडियो शूट किया था। इस वीडियो की वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि इसकेे बाद पूरी दुनिया उन्हें जानने लगी थी।
Published on:
20 Mar 2019 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
