अमिताभ बच्चन जब मुंबई में अपना ड्रीम करियर पूरा करने में लगे थे, तब राजीव गांधी ने उनकी बहुत हेल्प की थी। यदि हम बात करें अमिताभ बच्चन के राजनीतिक करियर की तो उसका श्रेय भी राजीव गांधी को जाता है क्योंकि राजीव गांधी ने उन्हें पूरा समर्थन दिया और अमिताभ इलाहबाद से चुनाव लड़े और जीते भी। कुछ समय बाद जब बोफोर्स का मामला अत्यधिक तूल पकड़ने लगा था तब अमिताभ ने राजनीति से दूरियां बना ली थीं। उसके बाद जैसे ही राजीव गांधी की मौत की खबर सामने आई, अमिताभ ने गांधी परिवार से भी दूरी बना ली। लेकिन उनके दिल में आज भी अपने बचपन के दोस्त राजीव की यादें हैं। अमिताभ उन्हें आज भी मिस करते हैं।