6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Valentine’s Day 2023: टेडी डे पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देखें टेडी बियर पर बनी ये क्यूट फिल्में

Teddy Day 2023: फरवरी को प्यार का महीना भी कहा जाता है। फरवरी के दूसरे हफ्ते में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। यह महीना हर प्यार करने वाले के लिए खास होता है क्योंकि इस महीने में प्यार बाकी महीनों से ज्यादा होता है। आज टेडी डे है और इस खास दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका को टेडी बेयर गिफ्ट करते हैं।

3 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Feb 10, 2023

teddy_day.jpg

Teddy Day 2023: फरवरी को प्यार का महीना भी कहा जाता है। फरवरी के दूसरे हफ्ते में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। यह महीना हर प्यार करने वाले के लिए खास होता है क्योंकि इस महीने में प्यार बाकी महीनों से ज्यादा होता है। आज टेडी डे है और इस खास दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका को टेडी बेयर गिफ्ट करते हैं। अगर आप भी अपने लव वन को खुश करना चाहते हैं तो आपको अपनी गर्लफ्रेंड को टेडी बियर गिफ्ट करना चाहिए। हालांकि कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं, जिन्हें टेडी बेयर नहीं पसंद होता है तो अगर आपकी गर्लफ्रेंड को भी यह सॉफ्ट टॉय पसंद नहीं आता है तो बिल्कुल भी परेशान मत होइए क्योंकि हम आपके लिए एक ऐसी चीज लेकर आए हैं जो आप अपनीअपनी स्पेशल वन को गिफ्ट कर सकते हैं। जी हां, हम आज टेडी डे के मौके पर कुछ ऐसी फिल्मों की लिस्ट लेकर आएं हैं जो टेडी पर बनी हैं। इन क्यूट फिल्मों को आप अपने लव वन के साथ देख सकते हैं।

teddy_2021.jpg

टेडी (2021)टेडी 2021 की भारतीय तमिल भाषा की फेंटेसी एक्शन फिल्म है, जिसे शक्ति सौंदर राजन ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में एक विशेष किरदार के रूप में टिट्युलर भूमिका में एक टेडी बियर है, जबकि आर्य के साथ सायेशा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ted_2012.jpg

टेड (2012)टेड 2012 की अमेरिकी व्यंग्यात्मक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म बोस्टन के मूल निवासी जॉन बेनेट की कहानी बताती है, जिसकी बचपन की इच्छा उसके टेडी बियर दोस्त टेड को जीवन में लाती है।

ted_2.jpg

टेड 2 (2015)टेड 2 2015 की अमेरिकी व्यंग्यात्मक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 2012 में आई 'टेड' के आगे की कहानी को बयां करती है। फिल्म टॉकिंग टेडी बियर 'टेड' का अनुसरण करती है क्योंकि वह एक व्यक्ति के रूप में पहचाने जाने के लिए अपने नागरिक अधिकारों के लिए लड़ता है। फिल्म में 'टेड' अदालत में यह साबित करने की कोशिश करता है कि वह एक व्यक्ति हैं न की किसी की संपत्ति।

paddungton_2014.jpg

पैडिंगटन (2014)'पैडिंगटन' एक 2014 की लाइव-एक्शन एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक मानवरूपी भालू पर आधारित है। फिल्म में यह भालू "डार्केस्ट पेरू" के जंगलों से लंदन की सड़कों पर पलायन करता है, जहां उसे ब्राउन परिवार द्वारा अपनाया जाता है।

paddington_2_2017.jpg

पैडिंगटन 2 (2017)ह्यू ग्रांट की फिल्म 'पैडिंगटन 2' में 2014 में आए पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। 'पैडिंगटन 2' में ह्यूग बोनेविले,सैली हॉकिंस,ब्रेंडन ग्लीसन और जूली वाल्टर्स जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

the_bear_1998.jpg

द बियर (1998)'द बीयर' हिलेरी ऑडस द्वारा निर्देशित 1998 का ब्रिटिश एनिमेटेड फिल्म है। यह फिल्म लेखक रेमंड ब्रिग्स द्वारा इसी नाम की पुस्तक पर आधारित है। द स्नोमैन की तरह, फिल्म में कोई मौखिक संवाद नहीं है, हालांकि अमेरिकी संस्करण के लिए, जूडी डेंच फिल्म का वर्णन करती है।

teddy_bear_1981.jpg

टेडी बियर (1981)टेडी बियर 1981 में स्टैनिस्लाव बरेजा द्वारा निर्देशित पोलिश कॉमेडी फिल्म है। 'टेडी बियर' समकालीन पोलिश समाज का एक प्रतिबिंब था, जो उस समय के सेंसरशिप को पार करने के लिए अतियथार्थवादी हास्य का उपयोग करता था। इसे अब तक की सबसे अच्छी पोलिश फिल्मों में से एक माना गया है।