19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौत के मुंह से लौटे वरुण तेज! शूटिंग सेट पर लगी ऐसी भयानक चोट कि करानी पड़ी इमरजेंसी सर्जरी

Varun Tej surgery update: वरुण तेज ने हाल ही में एक भयानक हादसे का सामना किया, जब शूटिंग सेट पर उन्हें ऐसी गंभीर चोट लगी कि उनकी जान पर बन आई। ये स्थिति इतनी चिंताजनक हो गई कि उन्हें तुरंत इमरजेंसी सर्जरी करानी पड़ी।

2 min read
Google source verification
मौत के मुंह से लौटे वरुण तेज! शूटिंग सेट पर लगी ऐसी भयानक चोट कि करानी पड़ी इमरजेंसी सर्जरी

वरुण तेज हुए घायल(फोटो सोर्स: X @FilmyFocus अकाउंट के द्वारा)

Varun Tej surgery update: साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर वरुण तेज के फैंस के लिए कुछ दिनों तक चिंता की स्थिती बनी रहने वाली है। हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी में लगे वरुण तेज को अचानक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है कि उनकी सर्जरी सक्सेस रही और वे जल्दी ही ठीक होकर वापस लौटने वाले हैं।

शूटिंग के और वॉलीबॉल खेलने के दौरान हुआ ये हादसा

वरुण तेज अपनी नए स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'भारी' की शूटिंग और तैयारी में बिजी थे। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्हें वॉलीबॉल खेलना सीखना पड़ रहा है। इसी ट्रेनिंग के दौरान मौत के मुंह से लौटे वरुण तेज के घुटने में बहुत खतरनाक चोट लग गई, जिससे डॉक्टरों ने सर्जरी करने की सलाह दी, तुरंत उनका अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया गया।

इतना ही नहीं, सर्जरी के तुरंत बाद वरुण तेज ने सोशल मीडिया पर अपने हजारों फैंस को अपना स्वास्थ्य ठीक होने की जानकारी भी शेयर कि, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनका ऑपरेशन सफल रहा है और अब वे पूरी ताकत के साथ वापस काम पर लौटने के लिए आराम और रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों और मेडिकल टीम का धन्यवाद भी दिया।

हेल्थ अपडेट के बारे में सबसे पहले उनकी बहन और एक्ट्रेस ने बताया

एक्टर वरुण तेज की हालत के बारे में सबसे पहले उनकी बहन और एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला ने अपटेड शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि वरुण डॉक्टरों के देखरेख में हैं और जल्दी वापस स्वस्थ होकर फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। वरुण के परिवार और फैंस उनके तेजी से ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बता दें, वरुण तेज ने साल 2014 में फिल्म 'मुकुंदा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे 'फिदा', 'थोली प्रेमा' और 'F2' जैसी सफल फिल्मों में नजर आए हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'भारी' के लिए दर्शकों में उत्साह काफी है, जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। हालांकि चोट के कारण फिलहाल शूटिंग रोकनी पड़ी है, लेकिन उम्मीद है वे जल्द ही वापस सेट पर लौटेंगे।