30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मस्तीजादे अभिनेता वीर दास चले अमेरिका में अपना ठिकाना बनाने!

मस्तीजादे अभिनेता वीरदास को लगता है अमेरिका कुछ ज्यादा ही भा गया है इसलिए ही तो वह अब भारत में नहीं बल्कि अमेरिका के बारे में ज्यादा ध्यान लगा रहे हैं.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jyoti Yadav

•

Updated: 2 May 2016, 10:22 AM IST

अपने हास्य कार्यक्रमों के लिए भारत और अन्य देशों में आने-जाने वाले अभिनेता और हास्य कलाकार वीर दास का कहना है कि वह काम के कारण साल के कुछ समय के लिए अमेरिका को अपना ठिाकना बनाने के बारे में सोच रहे हैं।

अमेरिकी हास्य प्रबंधन कंपनी 'लेविटी एंटरटेनमेंट ग्रुप' से जुडऩे के बाद वीर को शायद और अधिक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों का हिस्सा बनने की उम्मीद है, इसलिए वह अमेरिका में भी बराबर समय बिताने के बारे में सोच रहे हैं।priyanka-chopra-to-meet-barack-obama-2236253.html">

-प्रियंका ने ओबामा संग किया डिनर, बोलीं- मिलकर अच्छा लगा

वीर ने एक बयान में कहा, ''अमेरिका में मेरा पहली यात्रा बेहद सफल रही थी और यह जानना अद्भुत है कि घर से दूर भी इतने सारे लोग मेरा काम पहचानते हैं। साथ ही 'लेविटी' के साथ जुडऩा भी बेहद शानदार है। इसके कारण मुझे कई मजेदार अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम मिल रहे हैं।"

-सलमान खान को हनीमून पर ले जाऊंगी:​बिपाशा

उन्होंने कहा, ''काम को ज्यादा समय देने के लिए मैं साल के कुछ समय के लिए अमेरिका को अपना ठिकाना बनाऊंगा। अब तक यह साल बेहद शानदार रहा और आगामी महीनों में यह और भी बेहतर होगा। मैं जुलाई में फिर से अमेरिका जाऊंगा।"