12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वायरल गर्ल मोनालिसा मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी कर आई विवादों में, सनोज मिश्रा ने इस रिश्ते को बताया सौदा

Monalisa Marriage Controversy: मुस्लिम से वायरल गर्ल की शादी को लेकर विवाद छिड़ा है, जिसमें सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को लेकर अपनी टिप्पणी देते हुए इसे सौदेबाजी करार दिया है। सनोज का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा और कई लोगों ने उनकी इस राय पर विरोध जताया है।

2 min read
Google source verification
वायरल गर्ल मोनालिसा मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी कर आई विवादों में, सनोज मिश्रा ने इस रिश्ते को बताया सौदा

वायरल गर्ल मोनालिसा अपने मुस्लिम पति संग (फोटो सोर्स: X)

Monalisa Marriage Controversy: महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से पहचान बनाने वाली मोनालिसा भोसले ने हाल ही में केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर सबको हैरान कर दिया है। मोनालिसा ने अपने परिवार के विरोध के बाद भी पुलिस सुरक्षा के साथ सिविल मैरिज की और बाद में मंदिर में भी शादी की, लेकिन अब मोनालिसा ट्रोल हो रही हैं।

उन लोगों पर आरोप लगाए जो मोनालिसा के साथ जुड़े है

फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे लव जिहाद का मामला बताया है। बता दें, सनोज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये उनके लिए बहुत बुरा दिन है क्योंकि उन्होंने मोनालिसा की प्रतिभा पर भरोसा दिखाया था और उसे फिल्मों में काम करने का अवसर दिया था। साथ ही, उन्होंने आगे कहा कि मोनालिसा की जिंदगी पहले बेहद कठिन थी, लेकिन अब पहले से और भी बत्तर होने वाला है।

इतना ही नहीं, सनोज मिश्रा ने आगे ये भी बताया कि मोनालिसा अपने परिवार के कई झगड़ों और समस्याओं के बीच बड़ी हुई, जहां उसकी असली मां को उसके पिता ने अलग कर दिया था और उनकी कोशिश थी कि मोनालिसा एक नई जिंदगी शुरू करे, लेकिन अब जो कुछ हुआ है, उससे काफी निराशा हाथ लगी हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में उन लोगों पर भी आरोप लगाए जो मोनालिसा के साथ जुड़े और उनकी जिंदगी में नकारात्मक भूमिका निभाई है।

ये लव जिहाद का केस

साथ ही, डायरेक्टर ने चेतावनी भी दी कि मोनालिसा की शादी कोई सामान्य विवाह नहीं है, बल्कि ये लव जिहाद का केस है और इसे लेकर उन्हें चिंता है। उन्होंने ये भी कहा कि मोनालिसा का मैनेजर, जिसे उन्होंने उसकी देखरेख के लिए चुना था, वो भी अब उससे दूरी बनाने लगा है और गलत लोगों के प्रभाव में आ गया है। बता दें, इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में बहस छेड़ दी है, जहां लोग इस शादी और जुड़ी परिस्थितियों पर अलग-अलग राय दे रहे हैं।