एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के ट्रेलर की चर्चा हर तरफ है। फिल्म के ट्रेलर को काफी सराहा गया है और एक्टर रणवीर सिंह के लुक को भी इस फिल्म में काफी सराहना मिली है।
हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने बालों को शेव करने का वीडियो जारी किया है। रणवीर ने फिल्म में 'पेशवा बाजीराव' का किरदार निभाया है जिसके लिए उन्हें ऐसा लुक दिया गया था।
रणवीर ने इस ट्रान्फोर्मशन को अपने जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज भी बताया है। बता दें यह फिल्म 18 दिंसबर को रिलीज होगी। रणवीर सहित दीपिका पादुकोण और प्रिंयका चोपड़ा मुख्य भूमिका में है।
देखें वीडियो: