
बॉलीवुड के कई कलाकारों को विभिन्न ब्रांड्स के विज्ञापनों के सिलसिले में आलोचना का सामना करना पड़ा है, लेकिन अभिनेत्री मलायका अरोड़ा का कहना है कि वह हमेशा सही विज्ञापन ही चुनती हैं।
साथ ही उनका कहना है कि वह कभी भी शराब, सिगरेट या रंग गोरा करने वाले उत्पादों का विज्ञापन नहीं करेंगी क्योंकि वह इन उत्पादों को सही नहीं मानतीं।
लॉन्जरी ब्रांड 'अमांते' के विशिष्ट स्टोर के उद्घाटन के सिलसिले में यहां आईं मलायका ने कुछ बातें शेयर की। वह विज्ञापन के लिए किसी ब्रांड को किस आधार पर चुनती हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि ब्रांड को समझना बेहद जरूरी है। अगर मुझे शराब या सिगरेट का विज्ञापन करने को कहा गया तो मैं ऐसा कभी नहीं करूंगी। ये मेरी जिंदगी का हिस्सा नहीं हैं।"
अभिनेत्री ने कहा, ''रंग गोरा करने वाली क्रीम के मामले में भी यही बात लागू होती है। अगर मुझे किसी ब्रांड का विज्ञापन करना सही नहीं लगता तो मैं वह नहीं करती।"
Published on:
2 May 2016, 12:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.