16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ जैसी हिट फिल्मों की कहानी लिख चुके उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन

जाने-माने उपान्यासकार वेद हिंदी साहित्य की उस कला में माहिर थे जिसे बॉलीवुड की भाषा में कर्मिशयल कहा जाता है। उन्होंने 176 उपन्यास लिखे, जिनमें से ज्यादातर हिट हुए है। वेद की सबसे यादगार फिल्म 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' है,जो उनके उपन्यास लल्लू की स्क्रीन अडेप्शन थी।

less than 1 minute read
Google source verification

विख्यात हिन्दी उपान्यसकार 'वेद प्रकाश शर्मा' का शुक्रवार को मेरठ में निधन हो गया। 62 साल के वेद काफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।

जाने-माने उपान्यासकार वेद हिंदी साहित्य की उस कला में माहिर थे जिसे बॉलीवुड की भाषा में कर्मिशयल कहा जाता है। उन्होंने 176 उपन्यास लिखे, जिनमें से ज्यादातर हिट हुए है। वेद तकरीबन आधा दर्जन हिंदी फिल्मों की कहानियां लिख चुके है। वेद की सबसे यादगार फिल्म 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' है,जो उनके उपन्यास लल्लू की स्क्रीन अडेप्शन थी।

1995 में आई सस्पेंस-थ्रिलर इस फिल्म में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म अक्षय कुमार की खिलाड़ी सीरिज का हिस्सा थी और उस समय की हिट फिल्मों में से थी। अक्षय कुमार की फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' का स्क्रीनप्ले भी वेद ने ही लिखा था।

वेद प्रकाश ने इसके अलावा जो हिंदी के उपन्यास लिखे, उनमें 'वर्दी वाला गुंड़ा' और 'क़ैदी नंबर 100' काफी कामयाब रहे। वेद के उपन्यास 'बहू मांगे इंसाफ़' पर 1985 में 'अनाम' फ़िल्म बनाई गई थी। वेद प्रकाश शर्मा के केरेक्टर 'केशव पंडित' पर आधारित एक टीवी सीरीज़ 2010 में ज़ी टीवी पर प्रसारित की गई थी।


ये भी पढ़ें

image