
yeh-hai-mohabbatein-can-off-air-anita-hassanandani-open-up
फेमस टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के ऑफ एयर होने की खबरें काफी दिनों से चल रही है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने खराब टीआरपी की वजह से शो को बंद करने का फैसला लिया है। इन दिनों शो में आलिया के ट्रेक पर फोकस किया जा रहा है। अटकलें हैं कि शायद इस वजह से भी दर्शक शो से दुरी बना रहे हैं। गौरतलब है कि शो में दर्शकों को दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की कैमिस्ट्री काफी पंसद आती है।
इस विषय पर शो की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी पहले ही अपना पक्ष रख चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि उन्हें शो के बंद होने के बारे में ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया। हालांकि दिव्यांका ने उन्होंने न तो शो बंद होने पर हामी भरी और न ही शो के आगे बढ़ने पर कोई सफाई दी।
अब शो की दूसरी लीड एक्ट्रेस अनीता हंसनदानी का भी पक्ष सामने आया है। उन्होंने कहा,'ये कब हुआ। मुझ इस खबर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। आपको यह अफवाह किसने बताई। यह शो पिछले 6 साल से चल रहा है और लोगों का पसंद बना हुआ है ऐसे में मेकर्स सीरियल को भला क्यों बंद करेंगे।'
Published on:
07 Mar 2019 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
