
यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Photo Source- Instagram)
Anurag Dobhal financial crisis: 'बिग बॉस 17' फेम और मशहूर ट्रैवल व्लॉगर अनुराग डोभाल (यूके 07 राइडर) काफी समय से सुर्खियों में हैं। उनकी निजी जिंदगी ऐसे सोशल मीडिया पर छाई की हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने लाइव आकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था वह बच गए। वहीं, सुसाइड अटेप्ट से पहले उन्होंने अपने माता-पिता पर अपनी प्रॉपर्टी हड़पने के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद काफी बवाल मचा था और उनके परिवार ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया। अब कुछ समय पहले पिता बने यूट्यूबर की हालत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर किसी की यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने अपनी 10 करोड़ की बाइक कलेक्शन बेच दी है।
अनुराग डोभाल इन दिनों विलचेयर पर हैं। एक्सीडेंट के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई है। जिसे वह वापस पटरी पर लाने की कोशिश में जुट गए हैं। उन्होंने एक बार फिर कैमरे का सामना करते हुए व्लॉगिंग भी शुरू कर दी है। अपने नए व्लॉग में वह अपने गृहनगर देहरादून में नजर आ रहे हैं, जहां उन्होंने फैंस को अपने उस गैरेज की झलक दिखाई जो कभी लग्जरी गाड़ियों से भरा रहता था।
अपने गैरेज की खाली पड़ी जगह को देखकर अनुराग बेहद भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के उस सबसे काले दौर का जिक्र किया जब वह गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। अनुराग ने बताया कि पैसों की सख्त जरूरत के कारण उन्हें इसी साल की शुरुआत में अपना पूरा लग्जरी बाइक कलेक्शन बेचना पड़ा था, जिसकी कुल कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये थी।
अनुराग डोभाल ने व्लॉग में अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "हमने बड़ी मेहनत से जो साम्राज्य खड़ा किया था, आज वह पूरी तरह खाली पड़ा है। पिछले साल आर्थिक तंगी के कारण मुझे अपनी लगभग सभी बाइकें बेचनी पड़ीं। अब इस पूरे गैरेज में सिर्फ दो बाइकें बची हैं। हर एक बाइक को अपने से दूर करने पर मुझे जो तकलीफ हुई है, उसे सिर्फ मैं ही जानता हूं। उस वक्त मैं व्लॉगिंग नहीं कर रहा था, इसलिए अपना यह दुख फैंस के साथ बांट भी नहीं पाया। यहां तक कि गैरेज की प्रॉपर्टी मेरे नाम पर न होने की वजह से इसकी बिजली भी कट चुकी थी और आखिरकार हमें इसे खाली करना पड़ा।"
अनुराग ने बताया कि जो दो बाइकें उनके पास बची हैं, वे अभी उन्हें भी नहीं चला सकते। एक्सीडेंट की वजह से उनके शरीर और खासकर पैरों में अभी इतनी ताकत नहीं है कि वे भारी-भरकम बाइक का वजन संभाल सकें। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें पूरी तरह ठीक होने और दोबारा राइडिंग करने में कम से कम 6 से 8 महीने का समय लगेगा।
इस मुश्किल सफर में जहां अनुराग ने आर्थिक और शारीरिक चोट झेली, वहीं उनके निजी जीवन में भी काफी उथल-पुथल रही। अनुराग ने खुलासा किया कि आपसी मतभेदों के बाद अब उनकी पत्नी रितिका के साथ सब कुछ ठीक हो गया है। रितिका ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है। अनुराग ने माना कि पिछला साल उनके परिवार के लिए मानसिक रूप से बहुत थका देने वाला था, लेकिन अब वे अपने बच्चे के भविष्य के लिए सब कुछ भूलकर नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे देहरादून में अपने परिवार के साथ रहने के लिए एक नया आशियाना तलाश रहे हैं।
Published on:
18 May 2026 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
