20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बादशाह अकबर के नौ रत्नों में से एक बीरबल का किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 2 में बीरबल से प्रेरित किरदार निभाते नजर आएंगे

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhup Singh

Dec 20, 2016

Akshay Kumar Meet CM Shivraj Singh Chauhan

Akshay Kumar Meet CM Shivraj Singh Chauhan

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 2 में बीरबल से प्रेरित किरदार निभाते नजर आएंगे। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी2' का टेलर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म वर्ष 2013 में प्रदर्शित'जॉली एलएलबी' का सीक्वल है जिसे सुभाष कपूर ने निर्देशित किया था। कहा जा रहा है कि फिल्म में अक्षय का किरदार बीरबल से प्रेरित है जो बादशाह अकबर के नौ रत्नों में से एक थे।

अक्षय कुमार का बचपन से ही अकबर-बीरबल की कहानियों से सम्बन्ध रहा है। उनके पिता ओम भाटिया उन्हें अकबर-बीरबल की कहानिया सुनाया करते थे। बताया जाता है कि बचपन में अक्षय कुमार को अकबर-बीरबल की कहानियां सुनना बेहद पसंद था। उन्हें बीरबल की बुद्धिमानी और सोच हमेशा प्रभावित करती थी। बीरबल अच्छे सलाहकार होने के साथ-साथ किसी भी गुत्थी को बड़ी ही आसानी से सुलझाते थे।

लोगों के चेहरे पर एक पल में मुस्कान लाने वाली अदा उनकी खासियत थी। वे हर बात से लोगों के बीच एक मैसेज छोड़ जाते थे। उनकी यह बातें अक्षय के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। इसमें अक्षय के साथ हुमा कुरैशी ने काम किया है।

ये भी पढ़ें

image