
2100 किलो का घंटा
एटा। सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के फैसले के बाद अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Temple) बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए एक ओर सरकार ट्रस्ट बनाने में जुटी है तो श्रद्धालुओं ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। राम मंदिर में 2100 किलो का घंटा लगाने की तैयारी की जा रही है। ये घंटा एटा के जलेसर में बनाया जा रहा है।
ऊंचाई 6 फुट और चौड़ाई 5 फुट
जानकारी के मुताबिक इस विशाल घंटे का ऑर्डर वाराणसी की फर्म की फर्म श्याम सुंदर ट्रेडर्स ने दिया है। इसे जलेसर नगरपालिका के अध्यक्ष विकास मित्तल के कारखाने में बनाया जा रहा है। घंटे की ऊंचाई 6 फुट और चौड़ाई 5 फुट होगी। इस घंटे का निर्माण के लिए घंटे का नमूना और सांचा तैयार हो चुका है।
पीतल के साथ अष्ट धातु का प्रयोग
कारखाने के मालिक विकास मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर के लिए देश के सभी मंदिरों से बड़ा और भारी घंटा बनाया जा रहा है। बनारस के व्यापारी श्यामसुंदर ने इसका ऑर्डर फैसला आने के बाद ही दे दिया था। इस घंटे का वजन 2100 किलो होगा। इस घंटे को बनाने में पीतल के अलावा अष्ट धातुओं का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी कीमत करीब 10 से 15 लाख के बीच है। इसे बनाने में करीब एक महीने का समय और लगेगा। 2100 किलो वजनी इस घंटे पर जलेसर का नाम अंकित होगा।
हिंदू मुस्लिम मिलाकर कर रहे निर्माण
विकास मित्तल ने बताया कि इस घंटे को बनाने का काम हिंदू और मुस्लिम समाज के भाई मिलकर कर रहे हैं। घंटे पर डिजाइनिंग व घिसाई का काम मुस्लिम समाज के इकबाल और भूरा मियां द्वारा किया जा रहा है। ये अपनेआप में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। इस घंटे के अलावा कई अन्य घंटों का ऑर्डर भी मिला है, इस कारण कारखाने में कारीगरों की संख्या बढ़ाई गई है।
Published on:
15 Nov 2019 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allउत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
