
Aunt nephew Love affair
एटा। क्या क्या रंग दिखाती है जिंदगी, अजीब इत्तफाक होता है, प्यार की कोई उम्र नहीं होती, लेकिन हर उम्र में प्यार होता है। प्यार करने का एक ऐसा ही मामला एटा के अवागढ़ में सामने आया है। यहां चाचा को अपने भतीजे से प्यार हो गया। जिसके बाद चाची अपनी 12 साल की बेटी को लेकर भतीजे के साथ फरार हो गई। अब परिजन परेशान हैं। इस मामले में पति ने थाना अवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
इस प्रेम की कहानी से घरवाले थे अनजान
थाना अवागढ़ में शुक्रवार को पुलिस के सामने प्रेम का बड़ा अजीब मामला सामने आया। पुलिस के पास पहुंचे शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी उसके भतीजे को लेकर फरार हो गई है। इतना ही नहीं पत्नी उसकी 12 साल की बेटी को भी साथ ले गई है। पति ने बताया कि उनका प्रेस प्रसंग कब शुरू हुआ, इसकी परिजनों को भनक तक नहीं लगी। पति दूसरे शहर में काम करता है, जिसके चलते अकसर घर से बाहर ही रहता है।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
पीड़ित पति की शिकायत पर थाना अवागढ़ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने दोनों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी अवागढ़ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महिला और युवक की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
Published on:
03 Aug 2018 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allएटा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
