6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2023: होली पर खूनी संघर्ष, महिलाओं सहित 20 से अधिक लोग घायल

होली पर एटा जिले के जलेसर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष में महिलाओं सहित 20 लोग घायल हो गए।

2 min read
Google source verification

एटा

image

Kamta Tripathi

Mar 08, 2023

Holi 2023: होली पर खूनी संघर्ष, महिलाओं सहित 20 से अधिक लोग घायल

होली के दिन पथराव में घायल महिलाएं और युवक सीएचसी में इलाज करवाते हुए।

होली पर आज सुबह रंग में भंग हो गया। दिन निकलते ही होली का रंग चढ़ना शुरू हुआ था कि दो पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें महिलाओं सहित 20 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।


यह भी पढ़ें : होली के दिन दरोगा की पत्नी ने अपनी और डेढ़ साल की बच्ची की नस काटी



यूपी के एटा जिले में होली के दिन सुबह मामूली कहासुनी में दो पक्षों में ईंट-पत्थर चल गए। पथराव में घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी इलाज किया गया।

मामला कोतवाली जलेसर क्षेत्र के गांव फाजिलपुर गांव का है। जहां आज होली की सुबह हंसी-खुशी पर्व मनाया जा रहा था। लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे थे। होली के गीतों का युवक नाच रहे थें लोग गन्ने के रस से बनाई ठंडाई का आनंद ले रहे थे।

दो पक्षों में बरस रहे थे ईंट-पत्थर
सुबह 9.30 बज रहे थे। होली का रंग और गीतों की बयार चढ़नी शुरू हुई थी। इसी बीच एक मोहल्ला में अचानक चीख-पुकार मच गई। शोरगुल ने लोगों के होली की मस्ती छीन ली।


यह भी पढ़ें : Holi 2023: मेरठ में कायम रही होली में बैल पर बैठकर जुलूस निकालने की परंपरा

लोग होली, ठंडाई और रंग-गुलाल छोड़कर आवाज आने वाली दिशा की ओर भागे। वहां पहुंचे तो दृश्य देख हैरान रह गए और खुद का बचाव करने के लिए जगह ढूंढने लगे। वहां दो पक्षों में ईंट-पत्थर बरस रहे थे।

दोनों पक्षों से महिलाओं सहित पुरुष घायल
इससे पहले कि गांव के लोग बीच-बचाव करते दोनों पक्षों से महिला और पुरुष घायल हो गए। लोग घायलों को लेकर सीएचसी, जलेसर पहुंचे। यहां उन्हे उपचार दिया गया।


यह भी पढ़ें : Holi 2023: अनामिका ने बाबा पार्ट 3 को किया जारी, 'दहशतगर्दी कंप…गोली मारी गोली खा रए'

आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि बीती रात भी दोनों पक्षों में होली में लकड़ियां रखने को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को शांत करा दिया था।

उसी खुन्नस में आज सुबह फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घायलों के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें हैं। इनमें से छह की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।